Hanumankind at CJP Protest: मशहूर रैपर हनुमानकाइंड एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं. युवाओं को हनुमानकाइंड का सपोर्ट मिला है. हनुमानकाइंड ने 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर हो रहे विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया. इस दौरान की कई फोटोज भी उन्होंने शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर सामने आई हैं.
हनुमानकाइंड ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, रैपर हनुमानकाइंड ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने प्रदर्शन की कई तस्वीरें भी शेयर की हैं. इन तस्वीरों में लोगों को तिरंगा लेकर चलते हुए, डॉ. बी.आर. अंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीरें पकड़े हुए, भीड़ के बीच पीछे से नजर आते हनुमानकाइंड और मार्च के कई अलग-अलग नजारें नजर आ रहे हैं.
रैपर ने लिखा ये कैप्शन
इस पोस्ट को शेयर करते हुए हनुमानकाइंड ने इसके कैप्शन में लिखा कि 20 जुलाई 2026 इस दिन के कुछ रंगीन पल. सोशल मीडिया पर रैपर का पोस्ट सामने आने के बाद हर किसी ने इस पर अपना-अपना रिएक्शन भी दिया है. इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा एक वीडियो में रैपर भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी, काली कैप और काला मास्क पहने हुए प्रदर्शनकारियों के साथ चलते नजर आ रहे हैं.
जंतर-मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन
गौरतलब है कि लंबे टाइम से छात्र अपनी मांगों को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं. हाल ही में ‘संसद चलो’ मार्च हुआ था, जिसमें दिल्ली पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सोमवार को न्यू दिल्ली इलाके में CJP के प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने आक्रामक और हिंसक व्यवहार किया है.
पुलिस का क्या कहना?
पुलिस के अनुसार, पुलिस के बार-बार समझाने और चेतावनी देने के बावजूद वो नहीं माने और लागू नियमों का उल्लंघन किया. वहीं, इस पूरे मामले पर प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पुलिस ने बिना भेदभाव के उन पर हमला किया, जिससे कई लोग घायल हुए हैं और सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं.
प्रदर्शनकारियों ने भी रखा अपना पक्ष
इंटरनेट पर जो वीडियो सामने आए हैं, उनमें पुलिस छात्रों पर लाठीचार्ज करती और आंसू गैस छोड़ती दिख रही है. प्रदर्शनकारियों ने ये भी आरोप लगाया कि कुछ लोग सिविल कपड़ों में आकर भी उन पर हमला कर रहे थे. हालांकि, प्रदर्शनकारियों का धरना अभी भी जारी है. अब देखने वाली बात होगी कि मामले में आगे क्या होता है?
यह भी पढ़ें- Piyush Mishra के साथ हादसा, कैसी है अभिनेता की हालत? जानें तबीयत का लेटेस्ट अपडेट
संबंधित खबरें
Netflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
37 mins agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
2 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
2 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
3 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
5 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
6 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
8 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
9 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
10 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines