Hanuman Ansh Box Office Collection Day 36: नीम करौली बाबा की जिंदगी पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ को बॉक्स ऑफिस पर बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म लगातार टिकट खिड़की पर कमाई करने में लगी हुई है. भले ही इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत नहीं हुई थी, लेकिन अब ये कमाल का कलेक्शन कर रही है और जल्द ही 200 करोड़ क्लब में एंट्री ले लेगी. आइए जानते हैं कि फिल्म ने अपनी रिलीज के 36वें दिन कितना कलेक्शन किया है?
फिल्म ‘हनुमान अंश’ का 36वें दिन का कलेक्शन
Sacnilk.com के अनुसार, फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने अपनी रिलीज के 36वें दिन 10.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन ये अभी भी अच्छी कमाई कर रही है. वहीं, अगर फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 36 दिनों में टोटल 173.63 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.
पहले वीक की कमाई
फिल्म ‘हनुमान अंश’ की कमाई लगातार जारी है और जल्द ही ये फिल्म 200 करोड़ के क्लब में एंट्री कर लेगी. वहीं, अगर इस फिल्म की बीते हफ्तों की कमाई की बात करें तो फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले वीक 1.08 करोड़ रुपये कमाए थे. इसी के साथ फिल्म ने दूसरे हफ्ते में 0.40 करोड़ रुपये कमाए थे. साथ ही फिल्म ने तीसरे वीक में 10.40 करोड़ रुपये कमाए थे.
5वें हफ्ते का कलेक्शन
गौरतलब है कि फिल्म के तीसरे हफ्ते की कमाई में उछाल आया और इस फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया. वहीं, अगर फिल्म के चौथे वीक की बात करें तो चौथे हफ्ते में फिल्म ने 61.00 करोड़ रुपये कमाए थे. इसी के साथ अगर फिल्म के पांचवें वीक की बात करें, तो इस हफ्ते फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई की और फिल्म के खाते में 90.25 करोड़ रुपये आए.
लगातार जारी है फिल्म की कमाई
इतना ही नहीं बल्कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की लगातार कमाई जारी है. हालांकि, टिकट खिड़की पर इन दिनों ‘हैवान’ और ‘मिर्जापुर; द मूवी’ जैसी फिल्में भी मौजूद है, लेकिन बावजूद इसके ये फिल्म शानदार कमाई कर रही है. हर कोई फिल्म की तारीफ कर रहा है. इतना ही नहीं बल्कि फिल्मी दुनिया के सितारे भी इस फिल्म के मुरीद नजर आए हैं.
बेहद धीमी थी फिल्म की शुरुआत
बता दें कि फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर 0.10 करोड़ रुपये की कमाई थी, जो अब 36वें दिन बढ़कर 10.50 करोड़ रुपये हो गई है. इसका मतलब साफ है कि किसी फिल्म के हिट होने के लिए बड़े बजट या कास्ट की जरूरत नहीं होती बल्कि फिल्म की कहानी कमाल की होनी चाहिए.
यह भी पढ़ें- Haiwaan का बॉक्स ऑफिस पर पहला दिन कैसा, ओपनिंग डे पर फिल्म ने किया इतना कलेक्शन?
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
7 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
9 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
10 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
12 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
13 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
14 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
14 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines