हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Hanuman Ansh का भौकाल जारी, 35वें दिन भी फिल्म ने कर डाली इतनी कमाई

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 35: नीम करौली बाबा पर बनी डिवोशनल फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने 35वें दिन भी कमाल का कलेक्शन किया है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म का टोटल कारोबार कितना हो चुका है?

विज्ञापन
फिल्म ‘हनुमान अंश’ का कलेक्शन. image credit- imdb

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 35: नीम करौली बाबा पर बनी डिवोशनल फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई करने में लगी हुई है. फिल्म टिकट खिड़की से उतरने का नाम नहीं ले रही है और तगड़ी कमाई कर रही है, जिस हिसाब से इस फिल्म की कमाई की रफ्तार चल रही है, उससे तो यही लगता है कि ये फिल्म इतनी आसानी से बॉक्स ऑफिस से नहीं जाएगी और कोई बड़ा और तगड़ा रिकॉर्ड ही बनाएगी. इस बीच आइए जान लेते हैं कि इसने 35वें दिन कितना कलेक्शन किया है?

फिल्म ‘हनुमान अंश’ का कलेक्शन

सैकनिल्क के मुताबिक, नीम करौली बाबा पर बनी डिवोशनल फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने अपनी रिलीज के 35वें दिन यानी 5वें गुरुवार को खबर लिखे जाने तक 5.46 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. हालांकि, अभी ये इस फिल्म की कमाई के शुरुआती और अनुमानित आंकड़े हैं और इनमें बदलाव हो सकता है.

टोटल कलेक्शन

इसी के साथ अगर फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने 35 दिनों में कुल 158.59 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. गौरतलब है कि इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत बेहद धीमी हुई थी. इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले हफ्ते में 1.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. फिल्म ने दूसरे वीक में 0.4 करोड़ रुपये की कमाई की.

विज्ञापन

तीसरे हफ्ते के बाद बढ़ी कमाई

साथ ही फिल्म ने अपनी रिलीज के तीसरे हफ्ते में 10.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इसके अलावा फिल्म ने चौथे वीक में 61.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. साथ ही फिल्म ने अपनी रिलीज के 5वें हफ्ते में बंपर कमाई करते हुए 85.71 करोड़ रुपये कमाए हैं. फिल्म के कलेक्शन में तीसरे हफ्ते के बाद लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है.

विदेशों में रिलीज होगी फिल्म

इतना ही नहीं बल्कि फिल्म की अच्छी कमाई को देखते हुए अब इस फिल्म को विदेशों में भी रिलीज किया जा रहा है. ये फिल्म कल यानी 11 सितंबर, 2026 को विदेशों में भी बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है. उम्मीद की जा रही है कि फिल्म विदेशों में रिलीज होने के बाद कोई बड़ा धमाका कर सकती है.

विज्ञापन

विदेशों में भी अच्छी कमाई कर सकती है फिल्म

होम्बले फिल्मस इसे आगे लेकर जा रहा है तो फिल्म का कलेक्शन निश्चित रूप से आने वाले सप्ताह में और बेहतर हो सकता है. हालांकि, अब देखने वाली बात होगी कि फिल्म विदेशों में रिलीज होने के बाद कैसा परफॉर्म करती है और इस फिल्म को लोगों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है, जो इसकी रिलीज के बाद ही पता लग पाएगा.

यह भी पढ़ें- Waiting Hai का ट्रेलर रिलीज, ‘मिर्जापुर’ के बाद अब पुलिस वाले के किरदार में नजर आएंगे दिव्येंदु

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola