हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Box Office Collection: 'हनुमान अंश' की कमाई में 33वें दिन आया उछाल, 'टॉक्सिक' का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल

Hanuman Ansh Vs Toxic Box Office Collection: ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. लगातार फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल रहा है. वहीं दूसरी ओर यश की ‘टॉक्सिक’ की कमाई में लगातार गिरावट ही देखने को मिल रही है. चलिए जानते हैं दोनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई की है.

विज्ञापन
(Pic Credit- Instagram) 'हनुमान अंश' और 'टॉक्सिक' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Hanuman Ansh Vs Toxic Box Office Collection: ‘हनुमान अंश’ सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है. फिल्म की कमाई में 33वें दिन भी तगड़ा उछाल देखने को मिला. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. वीकेंड के साथ-साथ वीक डेज में भी फिल्म की कमाई में लगातार उछाल ही देखने को मिल रहा है और फिल्म करोड़ों की कमाई कर रही है. वहीं दूसरी ओर यश की ‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल हो गया है. फिल्म की कमाई 14वें दिन ही लाखों में सिमटकर रह गई है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर दोनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई कर ली है.

‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘हनुमान अंश’ की कमाई में 33वें दिन भी उछाल देखने को मिला. फिल्म ने 33वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 11 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 50% रही. वहीं शोज की बात करें तो ‘हनुमान अंश’ के 33वें दिन 7,778 शोज रहे. भारत में अब तक इस फिल्म ने 143.13 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 169.20 करोड़ पहुंच गया है. महज 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने अब तक 169.20 करोड़ का कलेक्शन पार कर लिया है.

यह भी पढ़ें: ‘मिर्जापुर द मूवी’ के मेकर्स को मिला कानूनी नोटिस? ‘शूरवीर’ गाने पर मचा बवाल, सिंगर ने लगाए गंभीर आरोप

विज्ञापन

‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

वहीं दूसरी ओर यश की ‘टॉक्सिक’ की कमाई में लगातार गिरावट ही देखने को मिल रही है. फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 14 दिन हो गए हैं और अब 14वें दिन फिल्म की कमाई लाखों में ही सिमटकर रह गई है. फिल्म ने 14वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 69 लाख का कलेक्शन किया. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 18.7% रही. वहीं फिल्म के शोज 1,290 रहे. भारत में अब तक फिल्म ने 247.19 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 295.02 करोड़ रहा. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 338.32 करोड़ की कमाई कर ली है.

यह भी पढ़ें: Haiwaan को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, फिल्म के रनटाइम से लेकर सर्टिफिकेट तक; जानें डिटेल्स

विज्ञापन

दोनों फिल्मों की स्टारकास्ट

‘हनुमान अंश’ की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. फिल्म की कहानी बाबा नीम करोली की लाइफ पर आधारित है. वहीं फिल्म में नीम करोली बाबा का किरदार शोभिनव सत्या ने निभाया है. शोभिनव सत्या की एक्टिंग को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. फिल्म में शोभिनव के साथ-साथ चंदन आनंद भी हैं. वहीं दूसरी ओर ‘टॉक्सिक’ में यश लीड रोल में हैं. इस फिल्म में यश के साथ-साथ कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, नयनतारा और रुक्मिणी वसंत लीड रोल में हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola