हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Hanuman Ansh Box Office Collection: 2 करोड़ में बनी 'हनुमान अंश' ने 70 करोड़ किए पार, देर रात 27वें दिन आया उछाल

Hanuman Ansh Box Office Collection: ‘हनुमान अंश’ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. फिल्म ने 27 दिनों में करोड़ों की कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 70 करोड़ पार कर लिए हैं. चलिए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है.

विज्ञापन
(Pic credit- Instagram) 'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Hanuman Ansh Box Office Collection: शोभिनव सत्या की ‘हनुमान अंश’ फिल्म सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है. 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ पार कर लिए हैं. वहीं सोशल मीडिया पर भी चारों तरफ फिल्म के ही चर्चे हो रहे हैं. नीम करोली बाबा की लाइफ पर बनी इस फिल्म ने ऑडियंस को अपना दीवाना बना लिया है. फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की भी खूब तारीफ की जा रही है. वहीं फिल्म के गानों ने भी सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है. फिल्म के गानों पर सोशल मीडिया यूजर्स रील्स बना रहे हैं. चलिए आपको भी बताते हैं कि ‘हनुमान अंश’ फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है.

‘हनुमान अंश’ ने अब तक कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘हनुमान अंश’ फिल्म की कमाई में 27वें दिन भी देर रात तगड़ा उछाल दर्ज किया गया. फिल्म ने 27वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 7.25 करोड़ की कमाई की. 27वें दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 29% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 7,037 रहे. लगातार फिल्म की कमाई में उछाल देखने के बाद मेकर्स भी मालामाल हो गए हैं. भारत में फिल्म ने अब तक 61.38 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 72.32 करोड़ है.

यह भी पढ़ें: ‘हनुमान अंश’ के लीड एक्टर कैसे बने शोभिनव सत्या? कभी CID में किया था काम

विज्ञापन

2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म

‘हनुमान अंश’ फिल्म उन फिल्मों में शामिल हो गई है, जो कम बजट की हैं और इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई की. शोभिनव सत्या स्टारर ये फिल्म 2 करोड़ के बजट में बनी है. वहीं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ की कमाई पार कर हर किसी को हैरान कर दिया है. सोशल मीडिया पर भी हर कोई फिल्म की तारीफ कर रहा है. बता दें 7 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म पहले 3 हफ्तों में कमाई ही नहीं कि था, वहीं चौथे हफ्ते में फिल्म की कमाई में ऐसा उछाल देखने को मिला कि अपने बजट से फिल्म ने कहीं गुणा ज्यादा कमाई कर ली.

यह भी पढ़ें: 27वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार कमाई, 60 करोड़ के पास पहुंचा कलेक्शन

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म में नीम करोली बाबा की लाइफ के बारे में ही दिखाया गया है. नीम करोली बाबा का किरदार शोभिनव सत्या ने निभाया है. उन्होंने इस किरदार को निभाकर ऑडियंस को अपनी एक्टिंग से इंप्रेस कर दिया है. अब फिल्म को देखकर हर कोई शोभिनव सत्या की एक्टिंग की तारीफ करता नहीं थक रहा. विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में शोभिनव सत्या के साथ-साथ चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी और विहान शेडगे लीड रोल में नजर आए हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola