सिनेमाघरों में इन दिनों कई सारी फिल्में रिलीज की गई थी, जो दर्शकों को अपना दीवाना बना रही है. इस लिस्ट में करीना कपूर की ‘दायरा’ और कुणाल खेमू की ‘वाइब’ सहित कई फिल्में शामिल है. लेकिन आज हम आपको विशाल चतुर्वेदी की फिल्म ‘हनुमान अंश’ और रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर (एक्सेल एंटरटेनमेंट) में ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के कलेक्शन के बारे में बताएंगे.
7 अगस्त को रिलीज हुई विशाल चतुर्वेदी की फिल्म ‘हनुमान अंश’ दर्शकों काफी पसंद आ रही है. इस फिल्म को रिलीज हुए 47 दिन हो चुके हैं. खास बात यह है कि यह मूवी अब भी लोगों को काफी पसंद आ रही है. वहीं 4 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म मूवी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को 19 दिन हो चुके हैं और इस मूवी के कलेक्शन पर भी असर पड़ता हुआ नजर आ रहा है. चलिए जानते हैं कि दोनों फिल्मों ने अब तक कितने का कारोबार किया है.
‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने कितने का किया कलेक्शन
गुरमीत सिंह के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को रिलीज हुए अब तक 19 दिन हो चुके हैं. इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा और रवि किशन अहम किरदार में नजर आए हैं. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 25.75 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी. मिर्जापुर द मूवी ने पहले वीक में 148.45 करोड़ रुपये छाप डाले थे.
हालांकि, दूसरे वीक में मूवी की कमाई पहले हफ्ते के मुकाबले काफी कम हो गई थी. इस फिल्म ने दूसरे वीक में महज 55.00 करोड़ का कारोबार किया था. फिल्म को रिलीज हुए अब तक 19 दिन हो चुके हैं और इस फिल्म ने 19 वें दिन 1.36 करोड़ कमाए थे. फिल्म ने अब तक 218.96 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.
यह भी पढ़ें: Sunday Box Office: ‘हनुमान अंश’ ने 45वें दिन भी की बंपर कमाई, जानें मुन्ना भइया की ‘मिर्जापुर द मूवी’ का हाल
‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर कितने का किया कलेक्शन
‘हनुमान अंश’ 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस मूवी को बॉक्स ऑफिस पर 47 दिन हो चुके हैं और अब भी मूवी थिएटर्स में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है. सैकनिल्क के अनुसार इस फिल्म ने पहले हफ्ते में ‘हनुमान अंश’ ने 1.08 करोड़ रुपये कमाए दूसरे वीक में 40 लाख रुपये का कलेक्शन किया था. हालांकि, फिल्म ने तीसरे हफ्ते में 10.40 करोड़ रुपये कमाए थे. इस फिल्म को रिलीज हुए है 47 दिन हो चुके हैं और फिल्म ने 47वें दिन खबर लिखे जाने तक 3.04 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. फिल्म ने अब तक 279.07 करोड़ रुपये कमा डाले हैं.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
7 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
8 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines