Hansika Motwani Wedding: ‘कोई … मिल गया’ की नन्हीं एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी आज काफी बड़ी हो चुकी हैं। अब वो जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। इस महीने की शुरुआत में उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड के साथ पेरिस में सगाई की। वहीं अब उनकी शादी की रस्में भी शुरू हो गई हैं।
शुरु हुई प्री-वेडिंग फंक्शन्स
एक्ट्रेस की प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसे सोशल मीडिया पर आते ही ट्रेंड करने लगीं। 31 वर्षीय अभिनेत्री ने शादी के रस्मों की शुरुआत घर पर माता की चौकी रखने के साथ की।
इस समारोह के लिए, उन्होंने लाल रंग की साड़ी चुनी। वहीं उनके मंगेतर सोहेल कथूरिया ने भी उनके साथ ट्विनिंग करते हुए लाल रंग का मैचिंग एंब्रॉयडर्ड कुर्ता पहना। यहां देखें तस्वीरें और वीडियोज
सोहेल कथूरिया कौन हैं ?
सोहेल कथूरिया मुंबई के एक व्यवसायी है, जिसने इस महीने की शुरुआत में पेरिस में एफिल टॉवर के सामने हंसिका मोटवानी को प्रपोज किया था। उसने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर इसी ड्रीमी प्रपोजल की तस्वीरें साझा की और साथ में लिखा “अभी और हमेशा के लिए।”
अभिनेत्री ने भी कुछ दिनों पहले अपने इंस्टाग्राम हैंडल से कुछ मजेदार तस्वीरें साझा की, जिसे उन्होंने कैप्शन दिया “मेरी शादी के लहंगे के लिए फंड ढूंढते हुए।”
वर्क फ्रंट
हंसिका मोटवानी ने हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 2001 के टेलीविजन शो देस में निकला होगा चांद के साथ एक अभिनेता के रूप में अपनी शुरुआत की और एक लोकप्रिय चाइल्ड आर्टिस्ट बन गईं। आज भी उन्हें ‘शाका लाका बूम बूम’ में उनके प्रदर्शन के लिए याद किया जाता है।
संबंधित खबरें
'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर BJP मंत्री पर पलटवार
24 mins ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
17 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
18 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
20 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
20 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
21 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
22 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
23 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
23 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines