Actresses Separation Rumours: हाल ही में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक के बाद एक शॉकिंग खबरें सामने आ रही हैं। एक साथ दो एक्ट्रेसेस की शादी टूटने की रूमर्स फैल गई हैं। हंसिका मोटवानी और हुनर हाली दोनों की पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ खबरें सामने आ रही हैं। इन दोनों ने अभी तक पति संग रिश्ते पर कुछ भी नहीं कहा है। आपको बता दें, हंसिका मोटवानी ने सोहेल खतुरिया से साल 2022 में शादी की थी। इसके बाद वो सोहेल के घर पर शिफ्ट हो गई थीं।
हंसिका मोटवानी की शादी आई टूटने की कगार पर?
अब कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस पति का घर छोड़कर अपनी मम्मी के घर लौट आई हैं। इसके पीछे की वजह सोहेल खतुरिया की जॉइंट फैमिली को बताया गया है। दरअसल, कहा जा रहा है कि सोहेल खतुरिया की जॉइंट फैमिली में एक्ट्रेस एडजस्ट नहीं कर पा रही थीं। हालांकि, हंसिका के खातिर पति ने उसी बिल्डिंग में दूसरा फ्लैट भी खरीदा, तब भी दोनों में बात नहीं बनी। अब दोनों के अलग रहने की खबरें सामने आ रही हैं। इसमें कितनी सच्चाई है वो तो खुद हंसिका मोटवानी ही बता सकती हैं।
हुनर हाली लेंगी पति से तलाक?
दूसरी तरफ टीवी एक्ट्रेस हुनर हाली की शादी में समस्याओं को लेकर भी रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। ‘स्प्लिट्सविला’ फेम एक्टर मयंक गांधी संग हुनर हाली ने 9 साल पहले शादी की थी। अब कहा जा रहा है कि ये कपल अलग-अलग रह रहा है। इनकी शादी टूटने की कगार पर है। अभी तक इन दोनों ने अपने रिश्ते पर कोई सफाई नहीं दी है। हालांकि, कहा जा रहा है कि दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला कर लिया है और जल्द ही कोर्ट में दोनों तलाक की अर्जी भी दे सकते हैं।
यह भी पढ़ें: अंकिता लोखंडे पति विक्की जैन पर करती हैं कौन-सा टोटका? तुलसी का पत्ता खिलाने की बताई वजह
‘बिग बॉस’ में हो सकती है एंट्री
आपको बता दें, हुनर हाली एक तरफ अपने टूटते हुए रिश्ते की खबरों के कारण सुर्खियों में हैं, तो दूसरी तरफ उनके ‘बिग बॉस 19’ में आने की खबरें भी सामने आ रही हैं। कहा जा रहा है कि सलमान खान के शो में हुनर हाली की एंट्री हो सकती है। उन्हें इस शो का ऑफर मिला है और वो इस रियलिटी शो में दिलचस्पी भी रखती हैं। अब इन खबरों में कितना दम है? वो तो आने वाले वक्त में पता चल ही जाएगा।
संबंधित खबरें
कौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
1 hr agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
2 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
4 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
5 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
6 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
7 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
7 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
9 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
9 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines