Hansika Motwani, Muskaan Nancy James: अभिनेत्री हंसिका मोटवानी, उनका भाई-मां और भाभी सभी इस वक्त सुर्खियों में हैं। हंसिका की भाभी यानी नैन्सी ने एक्ट्रेस समेत उनके भाई और मां पर भी केस दर्ज कराया है, जिसके बाद से पूरा मोटवानी परिवार सुर्खियों में आ गया है। इस बीच अब हंसिका का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे एक्ट्रेस के रिएक्शन के तौर पर देखा जा रहा है।
हंसिका ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, हंसिका मोटवानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक स्टोरी शेयर की है, जो आते ही चर्चा में आ गई। जैसे ही लोगों ने हंसिका की स्टोरी को देखा, तो लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि शायद हंसिका ने हाल ही में हुए विवाद को लेकर रिएक्शन दिया है, लेकिन एक्ट्रेस ने सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा है। हंसिका ने लिखा कि मैं लड़ाई और वापस आने के लिए थोड़ी बूढ़ी भी हो रही हूं।
Hansika Motwani
चर्चा में है मोटवानी परिवार
हंसिका ने लिखा कि मैं ठीक हूं, लव। इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा एक्ट्रेस ने #Word! Just Mute People लिखा है और हंसने वाली इमोजी भी शेयर की है। इस वक्त हंसिका और उनका परिवार चर्चा में है। इतना ही नहीं बल्कि इस मामले से जुड़ी कुछ डिटेल्स भी इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। हंसिका की भाभी यानी नैन्सी जेम्स ने अपने पति, ननद और सास के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
नैन्सी ने लगाए आरोप
बता दें कि नैन्सी ने मुंबई के अंबोली पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता के सेक्शन 498-A, 323, 504, 506 और 34 के तहत मोटवानी परिवार केस दर्ज कराया है। इतना ही नहीं बल्कि नैन्सी ने अपने ससुराल वालों पर घरेलू हिंसा के आरोप भी लगाए हैं। पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो नैन्सी का कहना है कि उनकी ननद यानी हंसिका मोटवानी और उनकी मां उनकी शादीशुदा जिंदगी में दखलअंदाजी करती हैं।
स्ट्रेस में हैं नैन्सी
सास और ननद के दखल देने से नैन्सी का उनके पति के साथ रिश्ता भी टूट गया और दोनों में दूरियां आ गईं। इसके अलावा नैन्सी ने अपने पति पर भी घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं बल्कि नैन्सी का ये भी कहना है कि इन सबकी वजह से वो स्ट्रेस में हैं और स्ट्रेस लेने से उन्हें बेल पाल्सी नाम की गंभीर मेडिकल कंडीशन डेवलप हो गई है।
यह भी पढ़ें- ‘मुझे नया जीवन मिला…’, Gurucharan Singh ने अस्पताल से वीडियो किया शेयर
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
14 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
15 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
17 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
18 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
19 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
20 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
20 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
20 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines