Hansika Motwani On Hormonal Injections: टीवी शो ‘शाका लाका बूम बूम’ और ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से घर-घर से अपनी पहचान बनाने वाली हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) आज साउथ इंडस्ट्री की सुपरस्टार हैं। हंसिका मोटवानी अपने अब तक के फिल्मी करियर में 50 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं, जिनमें अलग-अलग भाषाओं की फिल्में शामिल हैं। हंसिका ने तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषा की फिल्मों में काम किया है। हंसिका हमेशा अपने अपने प्रोफेशनल करियर से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जानी जाती हैं।
दरअसल, हंसिका का 16 साल की उम्र में हार्मोनल इंजेक्शन लेने के विवाद में जुड़ा है, जिसकी चर्चा आज तक होती आ रही है। बताया जाता है कि हंसिका की मां मोना मोटवानी (Mona Motwani) जो पेशे से एक स्किन स्पेशलिस्ट हैं। उन्होंने हंसिका को यंग दिखाने के लिए हार्मोनल इंजेक्शन देने शुरू किए थे। वैसे को कई बार अपने इस विवाद पर हंसिका बात कर चुकी हैं, लेकिन हाल में एक्ट्रेस ने अपने एक इंटरव्यू फिर इस विवाद के बारे में बात की।
क्या Hansika को दिए गए थे हार्मोनल इंजेक्शन?
हालांकि, हंसिका मोटवानी और उनकी मां मोना मोटवानी ने इन तमाम तरह की अफवाहों का खंड किया था। वहीं एक बार फिर इस बारे में बात करते हुए हंसिका ने कहा, ‘इन अफवाहों ने मुझे इतना परेशान नहीं किया था जितना मेरी मां को ठेस पहुंचाई थी, क्योंकि यह सभी खबरें और बातें सरासर गलत थी, जिस तरह की बातें और अफवाह मेरे बारे में फैलाई गई थीं मेरी मां उससे बेहद दुखी हुई थी’। हंसिका ने आगे कहा, ‘हम अक्सर उनकी हालत देखकर रो जाते थे। हम ऐसी चीजे सुनने के आदी होते हैं पर हमारे परिवार के लोगों को ये आदत नहीं होती’।
यह भी पढ़ें: Sara Ali Khan ने फिर Sushant Singh को किया याद, पोस्ट शेयर लिखा- ‘आधा दशक हो गया…’
‘अफवाहों ने तोड़ दिया था दिल’
हंसिका ने आगे कहा, ‘सोशल मीडिया पर अगर आपको कुछ भी बोलने की आजादी है तो इसका ये मतलब नहीं है कि आप किसी के बारे में कुछ भी बोल सकते हैं’। वहीं, अगर उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो हंसिका मोटवानी ने सोहेल कथूरिया (Sohail Kathuria) संग पिछले साल 2 दिसंबर, 2022 में शादी की। दोनों की शादी जयपुर के 450 साल पुराने मुंडोता किले में शुरू हुई थीं, जिसमें उनके परिवार के अलावा उनके कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए थे।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
9 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
10 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
11 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
12 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
13 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
13 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
14 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
15 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
16 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines