हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

शादी के बाद एक दूजे का हाथ थामे जयपुर से लौटे हंसिका मोटवानी और सुहेल कथूरिया, देखें वीडियो

विज्ञापन
Hansika Motwani Sohael Khaturiya

मुंबई: एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) और उनके बिजनेसमैन पति सुहेल कथूरिया (Sohael khaturia) ने राजस्थान में अपनी डेस्टिनेशन वेडिंग की, जिसके दो दिन बाद यानी मंगलवार को ये जोड़ी मुंबई वापस लौट आए। शादी के तुरंत बाद न्यूली वेड कपल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

कई पैपराज़ी पेजेस ने दोनों का एयरपोर्ट स्पॉटेड वीडियो शेयर किया है, जिसमें नवविवाहित जोड़ी हवाई अड्डे के गेट पर एक दूसरे का हाथ थामे नजर आ रही है। वीडियो में, सुना जा सकता है कि कैसे पैपराज़ीज ने कपल को शादी की बधाई दी और हंसिका ने मुस्कुराते हुए उन्हें धन्यवाद दिया, जबकि सुहेल मुस्कुराए।

Bipasha Basu Baby: बेटी देवी के साथ सुकून भरे पले बिताते दिखे करण सिंह ग्रोवर

विज्ञापन

हनीमून प्लान्स पर हंसिका का रिएक्शन

वीडियो में हंसिका और सुहेल एक दूसरे का हाथ थामे अपनी कार की ओर बढ़ते हुए देखे जा सकते हैं। इसी दौरान एक फोटोग्राफर उनसे हनीमून प्लान्स के बारे में पूछते हुए सुना जा सकता है, जिसपर हंसिका हंस पड़ीं। इसके बाद कपल ने रुककर पैपराजी के लिए तस्वीरें क्लिक करवाईं।

जयपुर से लौटीं हंसिका ने शादी के बाद अपनी पहली यात्रा के लिए, गुलाबी रंग एथनिक आउटफिट चुना। वहीं सुहेल ने पीच कलर का कुर्ता और सफेद पजामा कैरी किया जिसे काले जूते के साथ स्टाइल किया।

विज्ञापन

Bhediya Box Office Collection Day 12: बारहवें दिन भी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में आई गिरावट

हंसिका ने साझा की शादी की झलकियां

इससे पहले हंसिका ने अपने इंस्टाग्राम पर सोहेल के साथ अपनी शादी की झलक दिखाते हुए 3 तस्वीरें पोस्ट की थीं। पहली फोटो में वे आग्नि के चारों ओर हाथ में हाथ डाले घूम रहे हैं। अगली तस्वीर में सोहेल हंसिका के माथे पर सिंदूर लगाते नजर आ रहे हैं। तीसरी तस्वीर में जोड़े को मुस्कुराते हुए और हाथ पकड़े देखा जा सकता है।

विज्ञापन

अपनी शादी के लिए हंसिका ने रेड और गोल्डन कलर का लहंगा पहना था। वहीं सुहेल ने क्रीम और गोल्डन कलर का एथनिक वियर चुना। हंसिका ने पोस्ट को कैप्शन दिया, “अभी और हमेशा के लिए (रेड हार्ट इमोजी) 4.12.2022।” मंदिरा बेदी, ईशा गुप्ता, श्रीया रेड्डी और करण टैकर सहित कई हस्तियों ने कपल को शादी की बधाई दी।

हंसिका और सुहेल कथूरिया ने जयपुर के मुंडोता फोर्ट एंड पैलेस में शादी के वचन लिए। वहीं शादी के लिए सुहेल ने हंसिका को पैरिस में एफिल टावर के सामने प्रपोज किया था।

विज्ञापन

वर्कफ्रंट

हंसिका ने टीवी के लोकप्रिय शो ‘शाका लाका बूम बूम’ में एक बाल कलाकार के रूप में शुरुआत की। इसके बाद उन्हें ऋतिक रोशन की फिल्म ‘कोई मिल गया’ में देखा गया था। उन्होंने पुरी जगन्नाथ के तेलुगु निर्देशन देसमुदुरु में लीड एक्ट्रेस के रूप में अपनी शुरुआत की।

और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola