Hansal Mehta Slams Air India: देश के मशहूर फिल्ममेकर हंसल मेहता (Hansal Mehta) ने अब सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट कर दिया है जिसके बाद अब उनके गुस्से में होने के चर्चे हो रहे हैं। उनके हालिया ट्वीट (X) में गुस्सा और निराशा दोनों झलक रहे हैं। दरअसल, अब उन्होंने फ्लाइट में हुए बुरे अनुभव का पूरी दुनिया के सामने जिक्र किया है और एयर इंडिया को फटकार लगाई है। हंसल मेहता ने अब एयर इंडिया पर संगीन आरोप लगाया है जिसके बाद उन्होंने मामला गर्माता देख अपनी सफाई भी पेश की और उनसे माफी भी मांगी।
हंसल मेहता ने एयर इंडिया पर लगाए आरोप
हंसल मेहता ने कुछ देर पहले अपने ट्वीटर (X) अकाउंट से पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘हेलो एयर इंडिया। कल AI 131 पर मेरी मुंबई से लंदन के लिए अच्छी फ्लाइट थी। लेकिन जब AI की बात आती है तो ये सभी चीजें हमेशा अल्पकालिक होती हैं। मेरे सूटकेस को या तो ठीक से संभाला नहीं गया या इसे खोला गया है या फिर उसके साथ छेड़छाड़ हुई है। मेरे सारे कपड़े खराब हो गए हैं। उनके ऊपर एक गाढ़ा पीले रंग का केमिकल है जो बेहद चिपचिपा है और निकलने का नाम नहीं ले रहा। मैं बैग में कोई भी खराब होने वाली चीज नहीं ले गया था। सिर्फ कपड़े थे।’
एयर इंडिया ने गलती पर क्या दी सफाई
उनके इस ट्वीट के बाद एयर इंडिया ने रिप्लाई किया, ‘डिअर मिस्टर मेहता, हमें असुविधा के लिए खेद है। आपका फीडबैक हमारी जांच के लिए महत्वपूर्ण है। प्लीज हमें थोड़ा समय दीजिए कि हम इस मामले की गहन जांच कर सकें। आपके धैर्य और समझदारी के लिए शुक्रिया।’ इस पर हंसल मेहता ने जवाब दिया, ‘मैं यहां एक लंबी ट्रिप पर हूं और मेरे सारे कपड़े खराब हो गए हैं। यह आप पर है एयर इंडिया।’
यह भी पढ़ें: Salman Khan के घर के बाहर हुए हमले का CCTV फुटेज वायरल, बाइक पर सवार दिखे 2 शख्स
फिल्ममेकर के लिए फ्लाइट बनी मुसीबत
अब फिल्ममेकर हंसल मेहता की बातें सुनकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस वक्त वो विदेश में कितनी मुश्किलों से गुजर रहे हैं। विदेश में उन्हें कपड़े खराब होने की वजह से मुश्किलों का सामने करना पड़ रहा है। फिल्ममेकर हंसल मेहता ही नहीं कई और सेलिब्रिटीज भी अक्सर एयरलाइंस को फटकार लगाते हुए नजर आ चुके हैं। दिन पर दिन उनकी लापरवाही के किस्से बढ़ते ही जा रहे हैं, जिससे सेलेब्स को कई बार मुश्किलों का सामना करना पड़ जाता है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
9 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
10 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
12 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
13 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
14 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
15 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
16 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
17 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines