हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

मशहूर सिंगर और नेता हंस राज हंस की पत्नी का निधन, कब होगा अंतिम संस्कार?

सूफी गायक और बीजेपी लीडर हंस राज हंस को गहरा सदमा लगा है। आज उनकी पत्नी का निधन हो गया। अब निधन के कारण और अंतिम संस्कार को लेकर जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन
Hans Raj Hans Resham Kaur File Photo

मशहूर सिंगर और बीजेपी लीडर हंस राज हंस की पत्नी के निधन की शॉकिंग खबर सामने आई है। मशहूर सूफी गायक हंस राज हंस की पत्नी रेशम कौर अब इस दुनिया में नहीं रहीं। 60 साल की उम्र में रेशम कौर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। बताया जा रहा है कि वो काफी दिनों से बीमार चल रही थीं और टैगोर अस्पताल में उनका इलाज करवाया जा रहा था। कुछ समय पहले ही हंस राज हंस की पत्नी को हार्ट की समस्या के कारण स्टेंट डलवाया गया था।

हंस राज हंस की पत्नी का अस्पताल में निधन 

इलाज के बावजूद उनकी जान बचाई नहीं जा सकी और आज दोपहर उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। अब हंस राज हंस के घर में मातम पसर गया है और हर तरफ शोक की लहर छा गई है। रेशम कौर के निधन की पुष्टि भी हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेशम कौर के भाई परमजित सिंह ने खुलासा किया है कि रेशम का निधन आज करीब 2 बजे अस्पताल में हुआ है। निधन का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।

कब और कहां होगा अंतिम संस्कार?

अब हंस राज हंस की पत्नी का अंतिम संस्कार कब होगा? उसे लेकर भी जानकारी सामने आई है। कहा जा रहा है कि कल यानी 3 अप्रैल को सुबह 11 बजे सफीपुर गांव के श्मशानघाट में रेशम कौर का अंतिम संस्कार किया जाएगा। बताया जा रहा है कि पिछले 5 दिनों से वो अस्पताल में भर्ती थीं और उनका इलाज चल रहा था। पत्नी की इस हालत के कारण हंस राज हंस और उनके बेटे भी जालंधर में ही थे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: जैस्मिन भसीन और अली गोनी की शादी पर लगी मुहर, बेस्ट फ्रेंड ने रिवील किया कपल कब बनेंगे दूल्हा-दुल्हन?

हंस राज हंस की जिंदगी में पसरा मातम

अब हंस राज हंस की पत्नी के निधन पर फैंस, सेलेब्स और नेता शोक जता रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने संवेदनाएं व्यक्त करना शुरू कर दिया है। ये वक्त हंस राज हंस और उनके परिवार के लिए बेहद दुखद है। ऐसे में अब उनके चाहने वाले उन्हें इस मुश्किल वक्त में सपोर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। आज हंस राज हंस ने अपनी पार्टनर को हमेशा के लिए खो दिया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola