पिछले महीने कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद से पाकिस्तानी एक्टर्स और उनके सोशल मीडिया अकाउंट को इंडिया में पूरी तरह से बैन कर दिया गया है। यही नहीं इन स्टार्स के इंडिया में काम करने पर भी रोक लगा दी गई है। जिन स्टार्स के अकाउंट बैन हुए हैं उनमें फवाद खान से लेकर हानिया आमिर तक कई नाम शामिल हैं। हालांकि बीते दिनों हानिया उस वक्त चर्चा में आ गईं जब सोशल मीडिया पर चर्चा हुई कि पाक एक्ट्रेस ने अपने इंडियन फैंस के लिए नया इंस्टाग्राम अकाउंट बना लिया है। इसके बाद से उन्हें काफी ट्रोल किया गया। अब हानिया आमिर की टीम ने रिएक्शन दिया है।
टीम की ओर से जारी हुआ बयान
फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की टीम की ओर से बयान जारी करते हुए दावा किया गया है कि वह सिर्फ एक गलतफहमी थी। एक्ट्रेस की टीम ने लिखा, ‘कृपया ध्यान दें! हानिया आमिर के नए अकाउंट को लेकर गलतफहमी फैल रही है। कुछ लोगों को लग रहा है कि एक्ट्रेस काम के लिए इंडिया पहुंचने या वहां के फैंस हासिल करने की कोशिश कर रही हैं लेकिन ये सच नहीं है।’
पोस्ट में आगे लिखा है, ‘इंस्टाग्राम ने हमारे साथ उनका पुराना पर्सनल अकाउंट हटा दिया था और उसी के नाम से एक नया अकाउंट बनाया था। दुर्भाग्य से इसे अभी तक पर्सनल नहीं बनाया गया था, जिसके चलते लोगों में कन्फ्यूजन शुरू हो गया।’ टीम ने कहा कि ‘हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि हानिया आमिर की एक्टिविटी का इंडिया में काम तलाशना या वहां रहने से कोई लेना-देना नहीं है। हम उनके दिल को जानते हैं।’
यह भी पढ़ें: मैं नर्वस हूं क्योंकि..’ Shahrukh Khan ने Met Gala 2025 में डेब्यू पर शेयर किया एक्सपीरियंस
Hania made a new acc for Indian fans ?!!
byu/Difficult_Tart_4573 inPAKCELEBGOSSIP
क्या है पूरा मामला?
पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर का इंस्टाग्राम अकाउंट बैन होने के बाद बीते दिन सोमवार को उनके नए इंस्टा अकाउंट को देखा गया। ‘नातमौसुनाहोगा’ यूजरनेम के साथ इस अकाउंट पर एक पोस्ट थी जिसमें कहा गया, ‘ये मेरे अंदर के पतन में भी मौज-मस्ती करने की हिम्मत आ रही है।’
इसके बाद से सोशल मीडिया यूजर्स ने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया था। उनका कहना था कि हानिया आमिर बैन होने के बावजूद इंडिया में घुसने की कोशिश कर रही हैं।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
3 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
4 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
14 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
14 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
17 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines