पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद हिंदुस्तान और पाकिस्तान के रिश्ते फिर से बिगड़ गए हैं। इस बार दोनों देशों के बीच चीजें पहले से ज्यादा खराब हो चुकी हैं और हालात और भी बिगड़ते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, कुछ चीजें हैं, जो अभी भी हिंदुस्तान और पाकिस्तान को जोड़े हुए हैं। ऐसा ही कुछ है पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के लिए भारतियों का प्यार और फिक्र। दूसरी तरफ हानिया आमिर भी अपने इंडियन फैंस की उतनी ही परवाह करती हैं, जितनी वो करते हैं।
इंडिया-पाक की टेंशन के बीच हानिया और बादशाह की बॉन्डिंग
इसके अलावा हानिया आमिर और बादशाह के बीच का प्यार भी तो है, जिसे दो मुल्कों की लड़ाई भी कम नहीं कर पाएगी। आपको बता दें, काफी समय से ऐसी अफवाहें उड़ रही हैं कि बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को डेट कर रहे हैं। कई बार इन दोनों की विदेश से साथ में तस्वीरें और वीडियो भी सामने आ चुके हैं। सोशल मीडिया पर भी इनकी बॉन्डिंग देखने को मिलती है। खैर ये प्यार है या दोस्ती? अभी तक इसे लेकर तो कोई खुलासा नहीं हुआ है।
बादशाह ने नए गाने को लेकर दिया अपडेट
हालांकि, ये जरूर समझ आ गया है कि चाहे इंडिया और पाकिस्तान के बीच जंग ही क्यों ना छिड़ जाए, बादशाह और हानिया के रिश्ते में दरार नहीं आ सकती। अब इस बात का सबूत सोशल मीडिया पर मिला है। आपको बता दें, आज बादशाह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर रिवील किया कि उनका नया गाना ‘गलियों के गालिब’ 30 अप्रैल को रिलीज होने वाला है। उन्होंने टाइम रिवील करते हुए इस गाने का टीजर वीडियो भी जारी कर दिया। ये देखकर फैंस से ज्यादा उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड हानिया आमिर एक्साइटेड नजर आईं।
Hania Aamir
यह भी पढ़ें: Pahalgam Attack पर क्या था Karan Veer Mehra की कविता का मतलब? ट्रोलिंग के बाद दी सफाई
हानिया की स्टोरी में दिखा बादशाह के लिए प्यार
हानिया आमिर ने बादशाह के इस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इसके साथ ही पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने लिखा, ‘बनाया तूने गालिब, फाइनली।’ अब हानिया का इस टेंशन भरे माहौल में ये पोस्ट देखकर समझ आ रहा है कि चाहे कुछ भी हो जाए, वो बादशाह को यूं ही सपोर्ट करती रहेंगी। ना तो इन दोनों को ट्रोलिंग का डर है और ना ही जमाने की चिंता। ऐसे में अब फैंस भी उस दिन का इंतजार कर रहे हैं, जब ये दोनों खुलकर बताएंगे कि इनके बीच क्या चल रहा है?
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 hr ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
2 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
3 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
4 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
5 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
7 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
8 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
8 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
8 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines