Asim Azhar Merub Ali Breakup: हानिया आमिर के रूमर्ड एक्स बॉयफ्रेंड ने एक शॉकिंग पोस्ट शेयर किया है। सिंगर आसिम अजहर ने अब एक ऑफिशियल पोस्ट शेयर कर फैंस को अपनी लिव लाइफ पर बड़ा अपडेट दिया है। वो काफी समय से मेरुब अली को डेट कर रहे थे। इन दोनों का रिश्ता ऑफिशियल था और जल्द ही इनकी शादी भी होने वाली थी। पिछले ही महीने एक इंटरव्यू में सिंगर ने मेरुब अली से शादी को लेकर बात की थी और बताया था कि अभी तक वेडिंग डेट फिक्स नहीं हुई और इन दोनों के परिवार वाले ही शादी की तारीख तय करेंगे।
सिंगर आसिम अजहर का हुआ ब्रेकअप
वहीं, अब इन दोनों के ब्रेकअप की खबर सामने आई है। सुनकर फैंस को भी हैरानी होगी, लेकिन सच यही है कि सिंगर आसिम और मेरुब अली का रिश्ता खत्म हो गया है। सिंगर ने खुद अब एक पोस्ट शेयर कर अपने ब्रेकअप का ऐलान किया है। उन्होंने एक नोट लिखा है और फैंस को बताया है कि वो और मेरुब आपसी समझ के साथ अलग हो गए हैं। इस पोस्ट में जो लिखा है, वो पढ़ने के बाद आसिम अजहर के फैंस को बड़ा झटका लगने वाला है।
आपसी सहमति से अलग हुए आसिम अजहर और मेरुब अली
आसिम अजहर ने ब्रेकअप की अनाउंसमेंट करते हुए लिखा, ‘सभी को सलाम, हमें उम्मीद है कि ये मैसेज आपको अच्छा लगेगा। हम आपका थोड़ा वक्त लेकर कुछ पर्सनल चीज शेयर करना चाहते हैं, क्योंकि हम मानते हैं कि हम उन लोगों को जवाबदेही हैं जिन्होंने हमारा सपोर्ट किया है- फैंस, फ्रेंड्स और शुभचिंतक। बहुत सोचने और समझने के बाद, मेरुब और मैंने, शांति और आपसी सहमति से अलग-अलग रास्तों पर चलने का फैसला किया है।’
यह भी पढ़ें: The Bengal Files Teaser Release: बंगाल की आजादी पर उठे सवाल, बेबसी और दहशत की दिखी झलक
पाकिस्तानी सिंगर ने ब्रेकअप के बाद फैंस से की रिक्वेस्ट
पोस्ट में आगे लिखा है, ‘जबकि हमने मीनिंगफुल मोमेंट्स शेयर किए हैं और सच में एक साथ फ्यूचर की उम्मीद की, जिंदगी कभी-कभी अपने तरीके से चलाती है। हम एक-दूसरे की बेहद इज्जत करते हैं और शामिल परिवारों की भी और हमेशा करते रहेंगे। हम इस समय आपकी समझ और प्राइवेसी मांगते हैं और उम्मीद करते हैं कि इसे उसी तरह से लिया जाएगा जिस तरह से इसे शेयर किया जा रहा है। आप लोगों के लगातार सपोर्ट के लिए शुक्रिया।’ अभी तक इनके ब्रेकअप का कारण सामने नहीं आया है।
संबंधित खबरें
'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
31 mins ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
1 hr ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
17 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
20 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
21 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
22 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
22 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
22 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoLIVE: Ed Sheeran ने 'किंग' के लिए हिंदी में गाते हुए BTS वीडियो किया शेयर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines