पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर और उनके इंडियन फैंस इस वक्त मायूस हैं। भारत में हानिया आमिर का इंस्टाग्राम अकाउंट बैन कर दिया गया है। एक्ट्रेस का इंस्टाग्राम अकाउंट इंडिया में रिस्ट्रिक्ट होते ही फैंस हैरान रह गए। हर कोई हानिया के साथ हुए इस वाक्य को लेकर भौचक्का रह गया है। दरअसल, हानिया की फैन फॉलोइंग इंडिया में भी काफी ज्यादा है। वहीं, अब हानिया का दिल भी इंस्टा बैन होने से टूट चुका है। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपने X हैंडल से एक नोट शेयर किया है और पीएम मोदी से खास अपील की है।
हानिया आमिर ने इंस्टाग्राम बैन पर तोड़ी चुप्पी
पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने इस नोट में पहलगाम आतंकी हमले का जिम्मेदार कौन था? वो भी रिवील कर दिया है। हानिया आमिर ने अपने X हैंडल पर लिखा, ‘कश्मीर में सिर्फ जनरल आसिम मुनीर की हरकतों की वजह से, भारत में पूरी पाकिस्तानी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर बैन लगा दिया गया है और यहां तक कि सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी प्रतिबंध लगाया जा रहा है।’
हानिया आमिर ने भारत के प्रधान मंत्री से की रिक्वेस्ट
हानिया आमिर ने अपने इस नोट में आगे लिखा, ‘मैं भारत के प्रधान मंत्री से बेहद रिस्पेक्ट के साथ रिक्वेस्ट करती हूं: हम, पाकिस्तान के आम लोगों ने, भारत के साथ कुछ भी गलत नहीं किया है। पहलगाम आतंकी हमले के पीछे पाकिस्तानी सेना और इस्लामी आतंकवादियों का हाथ है। तो आप आम पाकिस्तानियों को इसकी सजा क्यों दे रहे हैं? प्लीज पाकिस्तानी सेना और आतंकवादियों के खिलाफ एक्शन लें, निर्दोष नागरिकों के खिलाफ नहीं।’
Hania Aamir
यह भी पढ़ें: Abdu Rozik देख रहे बिना शादी पिता बनने का सपना, वायरल हुआ छोटे भाईजान का पोस्ट
हानिया ने पाकिस्तानी सेना और इस्लामी आतंकवादियों पर की एक्शन की मांग
अब हानिया आमिर का ये ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस ने साफ शब्दों में कहा है कि इस हमले के पीछे पाकिस्तानी सेना और इस्लामी आतंकवादी हैं। ऐसे में एक्ट्रेस चाहती हैं कि पीएम मोदी उनके खिलाफ एक्शन लें, न कि पाकिस्तानी आर्टिस्ट्स को बैन कर पाकिस्तान की एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और इस देश के बाकी आम नागरिकों को इसकी सजा दें। अब हानिया की इस अपील का पीएम मोदी पर कोई असर होता है या नहीं, ये तो वक्त ही बताएगा।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
9 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
9 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
20 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
20 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
22 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines