पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर पहलगाम आतंकी हमले के बाद से सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा ही ट्रेंड कर रही हैं। इसके कई कारण हैं- एक तो हानिया आमिर की पॉपुलैरिटी पाकिस्तानी के साथ-साथ इंडिया में भी काफी ज्यादा है। दूसरा उनका दिलजीत दोसांझ के साथ कोई प्रोजेक्ट आने वाला था, जो अब खतरे में है। इसके अलावा वो पाकिस्तानी होने के बावजूद इस आतंकी हमले पर दुख जताती और आतंकवादियों के खिलाफ सख्त सजा की मांग करती हुई दिखी थीं।
पानी को लेकर हनिया आमिर पर बने मीम्स
वहीं, भारत का सपोर्ट करने के बावजूद हानिया आमिर को सोशल मीडिया पर जमकर खरी-खोटी सुनने को मिल रही है। इतना ही नहीं अब हानिया आमिर को लेकर काफी मीम्स भी बन रहे हैं। भारत ने कश्मीर में हुए हमले के बाद पाकिस्तान का पानी रोक दिया है। ऐसे में लोग सोशल मीडिया पर हानिया आमिर को लेकर मजाक बना रहे हैं और उनसे बार-बार पाकिस्तान में चल रहे वाटर क्राइसिस को लेकर सवाल कर रहे हैं।
पानी को लेकर भड़कीं हानिया आमिर
ऐसे में अब हानिया आमिर इन सवालों से तंग आ चुकी हैं। हानिया आमिर ने सोशल मीडिया पर अब अपनी भड़ास निकाली है। हानिया आमिर ने आज अपने X हैंडल से एक ट्वीट करते हुए लिखा, ‘कृपया मुझसे पाकिस्तान में जल संकट के बारे में पूछना बंद करें। बहुत हो गया।’ इसके साथ हनिया ने गुस्से वाला इमोजी भी पोस्ट किया है। हानिया ने अपना एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें वो कुछ क्यूट फेस बनाते हुए नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़ें: Aamir Khan को गुरु नानक के किरदार में देख भड़के बीजेपी प्रवक्ता, फेक ट्रेलर पर मचा बवाल
जल संकट छलका पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर का दर्द
आपको बता दें, हानिया का इस जल संकट पर दर्द भी छलका है। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘इस जल संकट का सामना कर रहे हमारे किसानों और समुदायों के लिए मेरा दिल दुखता है। सिन्धु हमारी जीवन रेखा है। मैं इसे सुलझाने और हमारे लोगों का भविष्य सुनिश्चित करने के लिए शांतिपूर्ण बातचीत का आग्रह करती हूं। आइए एकजुट रहें और समाधान के लिए प्रार्थना करें।’ इसके साथ हानिया आमिर ने दिल टूटने और पाकिस्तान के झंडे का इमोजी भी पोस्ट किया है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
11 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
12 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
14 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
15 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
16 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
17 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
17 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
18 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines