हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

25 रुपये में एक्ट्रेस Hania Aamir की तस्वीरें और पाकिस्तानी ड्रामा बेचने का दावा? वायरल हुआ पोस्ट

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर इन दिनों सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस का इंस्टाग्राम अकाउंट हाल ही में बैन हुआ है, अब सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ने एक्ट्रेस की फोटोज को 25 रुपये में बेचने का दावा किया है।

विज्ञापन
Pakistani Actress Hania Aamir HD Pictures

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह कुछ अलग है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई, जिसमें दावा किया गया कि हानिया आमिर की एचडी तस्वीरें और पाकिस्तानी ड्रामा एपिसोड्स भारत में महज 25 रुपये में बेचे जा रहे हैं। इस वायरल दावे ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है और लोग इसकी सच्चाई जानने को उत्सुक हैं। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

शख्स ने एक्ट्रेस को लेकर किया मजाक

दरअसल, पाकिस्तान के एक इंस्टाग्राम यूजर ने अपनी स्टोरी में मजाकिया लहजे में लिखा कि अगर किसी को हानिया आमिर की एचडी फोटोज या कोई भी पाकिस्तानी ड्रामा एपिसोड चाहिए तो उससे संपर्क करें, वो हर एपिसोड के लिए सिर्फ 25 रुपये लेगा। हालांकि ये पोस्ट मजाक के तौर पर शेयर किया गया था, लेकिन सोशल मीडिया पर यह इतनी तेजी से वायरल हुआ कि लोगों ने इसे सच मान लिया और बहस छिड़ गई।

I don’t know what to say
byu/Logical_Table_8854 inInstaCelebsGossip

हानिया आमिर का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ बैन 

इस पूरे विवाद के पीछे का माहौल और भी गंभीर हो गया जब भारत में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद हानिया आमिर का इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया गया। यही नहीं, कई दूसरे पाकिस्तानी कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी भारत में बैन लगा दिया गया है। साथ ही, यूट्यूब पर कई पाकिस्तानी चैनल्स जैसे कि हम टीवी और एआरवाई डिजिटल पर भी प्रतिबंध की खबरें आई हैं।

हानिया आमिर का फर्जी पोस्ट 

इस बीच, हानिया आमिर के नाम से एक फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट से पाकिस्तानी सेना के खिलाफ बयान वायरल हुआ, जिसमें उन्हें पहलगाम हमले के लिए जिम्मेदार ठहराया गया। हालांकि बाद में हानिया ने खुद सामने आकर इस फर्जी बयान का खंडन किया और एक लंबा नोट इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर साफ किया कि ये बातें उनके नाम से झूठी फैलाई गई हैं। उन्होंने लिखा कि उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया और न ही वो ऐसी किसी सोच से सहमत हैं।

हानिया ने पहलगाम हमले पर जताया था दुख

हानिया ने इस मौके पर दुख भी जताया और कहा कि ये समय संवेदनशील है और इसमें शांति और सहानुभूति की ज़रूरत है, न कि राजनीति की। उन्होंने हमले में मारे गए मासूम लोगों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की।

जहां एक ओर सोशल मीडिया पर यह मजाकिया पोस्ट लोगों को हंसा रही है, वहीं दूसरी ओर ये घटना हमें याद दिलाती है कि फेक न्यूज और बिना तथ्यों के वायरल होती पोस्टें कैसे वास्तविक मुद्दों को भटका सकती हैं। हानिया आमिर इस वक्त न सिर्फ एक कलाकार के रूप में बल्कि एक जिम्मेदार व्यक्ति के रूप में भी लोगों के सामने आई हैं।

यह भी पढ़ें: Aijaz Aslam को भारत के खिलाफ बोलना पड़ा भारी, बैन हुआ इंस्टाग्राम, इडियंस ने भी लगाई क्लास

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें