Pakistani Stars Instagram Account Show in India: भारत हमेशा ही पाकिस्तान को लेकर बेहद सख्त रहा है, लेकिन पाक फिर भी अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आता है. पाकिस्तान समय-समय पर दिखाता रहता है कि भारत को लेकर उसके मनसूबें कभी भी सही नहीं हो सकते. पहलगाम हमले के बाद भी भारत ने पाक को लेकर सख्त रवैया दिखाया था और सिंधु जल संधि, वीजा कैंसिल सहित पाक की कई चीजों को बैन किया गया था. इस दौरान पाक स्टार्स को भी इंडिया में बैन किया गया था. साथ ही उनके इंस्टाग्राम भी भारत में बैन हुए थे, लेकिन अब कुछ पाक स्टार्स के इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में शो हो रहे हैं.
पाक स्टार्स के इंस्टाग्राम बैन
दरअसल, पहलगाम हमले के बाद पाक के सभी स्टार्स के अकाउंट को भारत में बैन किया गया था, जिसके कुछ समय बाद कुछ पाक सितारों के अकाउंट शो हुए और ये लोगों को लगा कि इंडिया ने पाक स्टार्स के इंस्टाग्राम से बैन हटा दिया है. हालांकि, भारत ने पाक स्टार्स के इंस्टाग्राम अकाउंट से बैन को नहीं हटाया था और वो सिर्फ एक गिल्च था.
इंस्टाग्राम में फिर आया गिल्च
ऐसा ही अब फिर से देखने को मिला है. इंस्टाग्राम पर कुछ पाक स्टार्स जैसे हानिया आमिर, दानिश तैमूर, वहाज अली, माहिरा खान और हमजा अली जैसे स्टार्स सहित कई पॉपुलर स्टार्स के इंस्टाग्राम फिर से शो हो रहे हैं. अब फिर से लोगों के मन में सवाल है कि क्या भारत ने बैन को हटा दिया है, तो आपको बता देते हैं कि ये फिर से एक गिल्च है, क्योंकि कुछ स्टार्स के अकाउंट शो हो रहे हैं और कुछ के नहीं.
पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने लिया का फैसला
इतना ही नहीं बल्कि अगर एक बार इन स्टार्स के अकाउंट को रिफ्रेश किया जाए, तो वो फिर से बैन दिखाता है, जिससे साफ है कि ये फिर से इंस्टाग्राम को कोई गिल्च है. बता दें कि भारत ने ना सिर्फ पाक स्टार्स बल्कि पाक ड्रामा और उनके एंटरटेनमेंट को भी पूरी तरह से बैन किया हुआ है. ये फैसला भारत सरकार ने पहलगाम हमले के बाद लिया था.
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: कौन होगा इस सीजन का विनर? प्रीडिक्शन में हो गया खुलासा
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
52 mins ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
3 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
4 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
5 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
5 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
5 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
7 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
7 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
8 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines