हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

इंडिया की इस मुकाबले में हार पर Hania Aamir ने मनाया जश्न, पाकिस्तानी एक्ट्रेस का पोस्ट वायरल

हानिया आमिर को पाकिस्तानी की चिंता के बाद भारत की हार की खुशी हो रही है। पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर कर सबका ध्यान खींच लिया है।

विज्ञापन
Hania Aamir File Photo

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा में बनी हुई हैं। पहलगाम आतंकी हमले पर हानिया ने खुलकर भारत का समर्थन किया है और वो इस घिनौनी घटना पर दुख जताती हुई भी नजर आ रही हैं। हानिया आमिर एक तरफ कश्मीर हुए हमले के बाद पीड़ितों के लिए दुखी हैं, तो दूसरी तरफ उन्हें पाकिस्तान के लोगों की भी चिंता हो रही है। वहीं, इन सबके बीच अब हानिया आमिर सरेआम भारत की एक बड़ी हार का जश्न मनाती हुई नजर आई हैं।

हानिया आमिर ने सेलिब्रेट की भारत की हार

हानिया आमिर ने अब एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो पाकिस्तान द्वारा भारत की हार पर खुशी जाहिर कर रही हैं। दरअसल, हाल ही में एक बॉक्सिंग मैच में पाकिस्तान ने भारत को हराया है। अब उसी से जुड़े एक पोस्ट को पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इस पोस्ट में लिखा है, ‘उस्मान वजीर की लगातार 16वीं जीत, उन्होंने बैंकॉक, थाईलैंड में भारतीय मुक्केबाज एस.ईश्वरन को दो मिनट के अंदर हराया।’

पाकिस्तानी बॉक्सर की जीत पर हानिया ने किया पोस्ट

अब भारत की इस हार का हानिया आमिर ने पोस्ट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है और उन्होंने पाकिस्तानी बॉक्सर उस्मान वजीर को इस पोस्ट में टैग भी किया है। इस शेयर करते हुए हानिया आमिर ने उस्मान वजीर को ‘चैम्प’ कहा है। अब हानिया आमिर का ये पोस्ट देखने के बाद उनके हिंदुस्तानी फैंस उनसे खफा हो सकते हैं। वैसे भी इंडिया में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को बॉयकॉट करने की मांग की जा रही है।

विज्ञापन

Hania Aamir

यह भी पढ़ें: ‘पाकिस्तान होगा तेरा बाप, हिंदुस्तान मेरी मां है’, Pahalgam Attack के बाद Siddharth Anand ने दी चेतावनी

विज्ञापन

हानिया आमिर का पोस्ट देख भड़केंगे हिंदुस्तानी

हानिया आमिर और फवाद खान इस वक्त लोगों के गुस्से का शिकार हो चुके हैं। अब ऐसा ना हो कि फवाद की फिल्म ‘अबीर गुलाल’ के गाने यूट्यूब से हटने और उनकी फिल्म पर भारत में कथित रोक लगने के बाद, हानिया आमिर भी चपेट में आ जाएं। हानिया आमिर की ये नादानी उन्हें काफी ज्यादा भारी पड़ सकती है। वैसे भी उनका कुछ भारतीय कलाकारों से खास कनेक्शन है।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola