halloween 2025 deepika padukone lady singham
विज्ञापन

दीपिका बनीं 'लेडी सिंघम', तो आलिया का दिखा एक्शन लुक; अंबानी की Halloween पार्टी में छाए सितारे

Halloween 2025: नीता अंबानी की हैलोवीन पार्टी में बॉलीवुड सितारों का जलवा देखने को मिला. दीपिका पादुकोण इस पार्टी में लेड सिंघम बनकर पहुंची. सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट के साथ उनका वीडियो वायरल हो रहा है.

Halloween 2025: नवंबर का महीना शुरू होते ही हर किसी पर हैलोवीन पार्टी का खुमार चढ़ जाता है. बॉलीवुड सितारे भी हैलोवीन पार्टी का मजा उठाते नजर आए. बीते दिन नीता अंबानी ने बॉलीवुड सितारों के लिए हैलोवीन पार्टी रखी. इस दौरान बॉलीवुड सितारे अतरंगी लुक में नजर आए. सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट का एक वीडियो वायरल हो रहा. पार्टी में दीपिका जहां लेडी सिंघम के अवतार में नजर आईं तो वहीं आलिया भट्ट ब्लैक आउटफिट कैरी कर एक्शन अवतार में दिखाई दीं. इसके साथ ही रणवीर सिंह स्पाइडरमैन बनकर पहुंचे.

सोशल मीडिया पर दीपिका और आलिया का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे ओरी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. आलिया भट्ट एक्शन अवतार में अपने हाथों में नकली बंदूक पकड़े नजर आ रही हैं. आलिया और दीपिका की जबरदस्त केमिस्ट्री देख फैंस काफी खुश हो गए. इसके साथ ही अंबानी की इस शानदार पार्टी में करण जौहर, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, दिशा पाटनी, आर्यन खान और अर्जुन कपूर जैसे सितारे भी नजर आए. इन बॉलीवुड स्टार्स के साथ-साथ हैलोवीन पार्टी को अंबानी परिवार के सदस्य भी खूब एन्जॉय करते नजर आए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ