Haiwaan Box Office Collection Day 4: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ‘हैवान’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. वीकेंड पर अच्छी कमाई करने के बाद अब फिल्म की कमाई बॉक्स ऑफिस पर गिरती नजर आ रही है. पहले 3 दिन फिल्म ने करोड़ों का कलेक्शन किया, वहीं अब चौथे दिन फिल्म की कमाई लाखों में ही सिमटकर रह गई है. हालांकि इसके बाद भी सोशल मीडिया पर फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. अक्षय कुमार और सैफ अली खान को स्क्रीन पर साथ देखकर फैंस काफी खुश हैं. चलिए आपको भी बताते हैं अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ‘हैवान’ ने अब तक कितनी कमाई कर ली है.
‘हैवान’ ने चौथे दिन कितनी की कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार अक्षय कुमार की ‘हैवान’ की कमाई में चौथे दिन भारी गिरावट देखने को मिली है. फिल्म ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर 70 लाख की कमाई की. वहीं तीसरे दिन ये आंकड़ा 1.85 करोड़ था. चौथे दिन फिल्म की कमाई में 1.15 करोड़ की कमी देखने को मिली. चौथे दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 10% रही. वहीं शोज की बात करें तो चौथे दिन फिल्म के शोज 3,265 रहे. भले ही अभी फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली हो लेकिन अपकमिंग वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल भी देखने को मिल सकता है.
यह भी पढ़ें: Hanuman Ansh ने 39वें दिन भी कर दिया कमाल, Mirzapur: The Movie ने कमाए इतने करोड़, जानें कलेक्शन
‘हैवान’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
‘हैवान’ ने 4 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 8.05 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इसका भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 9.63 करोड़ है. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 12.63 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म की कमाई भले ही धीमी हो रही हो, लेकिन फिल्म की स्टारकास्ट ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीत लिया है. सोशल मीडिया पर फिल्म के सितारों की काफी तारीफ की जा रही है. अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Daayra का सबसे महंगा स्टार कौन, Kareena Kapoor और Prithviraj के अलावा किस पर हुआ कितना खर्चा?
18 साल बाद साथ दिखे अक्षय कुमार-सैफ अली खान
दरअसल अक्षय कुमार और सैफ अली खान 18 साल बाद स्क्रीन पर साथ दिखाई दिए हैं. दोनों की जोड़ी को इतने लंबे समय बाद स्क्रीन पर देखना फैंस के लिए खुशी की बात है. बता दें आखिरी बार दोनों को साल 2008 में आई फिल्म ‘टशन’ में साथ देखा गया था. इसके बाद दोनों को अब ‘हैवान’ में साथ देखा गया. इन दोनों के साथ-साथ फिल्म में और भी सितारे हैं जिनकी एक्टिंग के चर्चे भी सोशल मीडिया पर खूब हो रहे हैं. इनमें बोमन ईरानी, श्रिया पिलगांवकर, सैयामी खेर, राजपाल यादव और असरानी शामिल हैं. वहीं फिल्म में साउथ सुपरस्टार मोहनलाल का कैमियो भी देखने को मिला.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
3 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
4 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
4 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
5 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
5 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
6 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
7 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
8 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines