बॉलीवुड सुपरस्टार वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ इन दिनों सिनेमाघरों में जमकर कमाई कर रही है. इस मूवी को दर्शकों काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. यह मूवी 5 जून 2026 को रिलीज की गई थी. इस फिल्म को क्रिटिक्स का भी भरपूर सपोर्ट मिलता हुआ नजर आ रहा है. एक्टर वरुण धवन चौथी बार अपने पिता के साथ काम किया है. फिल्म ने पहले दिन शानदार कलेक्शन किया था. चलिए जानते हैं कि फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने सातवें दिन का कलेक्शन किया है.
‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने 7वें दिन कितने का किया कलेक्शन
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने पहले दिन 7.50 करोड़ रुपये छापे थे. हालांकि, अब मूवी की कमाई में कमी दर्ज की जा रही है. फिल्म को रिलीज हुए आज यानी 11 जून को 7 दिन हो चुके हैं. फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 7वें दिन 1.99 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. फिल्म ने 7 दिनों में 36.14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. हालांकि, फिल्म ने दुनियाभर में 51.85 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है.
यह भी पढ़ें: ‘Obsession’ से 100 गुना ज्यादा खौफनाक है Netflix की ये हॉरर फिल्म, क्लाइमेक्स देख दहल जाएगा दिल
‘है जवानी तो इश्क होना है’ का डे वाइज कलेक्शन
- पहला दिन- 7.50 करोड़ रुपये
- दूसरा दिन-7.50 करोड़ रुपये
- तीसरा दिन- 9 करोड़ रुपये
- चौथा दिन- 3.50 करोड़ रुपये
- पांचवां दिन- 3.85 करोड़ रुपये
- छठा दिन- 2.85 करोड़ रुपये
- सातवें दिन – 1.99 करोड़ रुपये
कुल 36.14 करोड़ रुपये
‘है जवानी तो इश्क होना है’ को किसने किया डायरेक्ट
वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को डेविड धवन ने डायरेक्ट किया है. इस मूवी के साथ डेविड धवन और वरुण धवन ने 5 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. इस मूवी में वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े ने लीड रोल प्ले किया है, तो वहीं फिल्म में मनीष पॉल, चंकी पांडे, जिमी शेरगिल और मौनी रॉय ने सहायक किरदार में नजर आए हैं. अगर आपने अभी तक यह मूवी नहीं देखी है, तो आप इसे थिएटर्स में देखने का प्लान बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें: बोल्ड सीन्स से भरपूर हैं OTT की ये 5 सीरीज, घरवालों के सामने भूलकर भी देखने की न करें गलती
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
21 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines