Z5 Web Series on Z5: ओटीटी की एक सीरीज ऐसी है जिसमें एक से बढ़कर एक थ्रिलर सीन्स देखने को मिलते हैं. Z5 की इस सीरीज को ऑडियंस ने खूब प्यार दिया. 8 एपिसोड्स की ये वेब सीरीज आपको 90 के दशक में ले जाएगी. वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये सीरीज बेस्ट चॉइस है. इस सीरीज में थ्रिलर सीन्स के साथ-साथ आपको एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे. सोशल मीडिया पर भी फैंस ने इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स दिया है. हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं ये कोई और नहीं बल्कि राघव जुयाल की ‘ग्यारह ग्यारह’ है. चलिए सीरीज की कहानी के बारे में डिटेल में जानते हैं.
सीरीज की कहानी
राघव जुयाल स्टारर इस सीरीज की कहानी 2 पुलिस अधिकारियों के इर्द-गिर्द घूमती है. ये दोनों अधिकारी अलग-अलग समय में रहते हैं. ये दोनों अधिकारी रात ठीक 11 बजकर 11 मिनट पर वॉकी-टॉकी के जरिए एक-दूसरे से जुड़ जाते हैं. शौर्य अंथवाल साल 1990 और 2001 का पुलिस अफसर है, जबकि युग आर्य साल 2016 में काम कर रहा एक युवा पुलिसकर्मी होता है. दोनों मिलकर पुराने और डरावने अपराधों की सच्चाई सामने लाते हैं.
यह भी पढ़ें: कभी मूंगफली बेचता था ये सितारा, फिर डेब्यू फिल्म से ही बने ‘हीरो’; आज बेटा भी है स्टार; पहचाना कौन?
कहानी में ट्विस्ट एंड टर्न्स
पहली कहानी युग के बचपन से जुड़ी है, जहां एक छोटी बच्ची अदिति का अपहरण और हत्या कर दी जाती है. उस घटना का गवाह बाल युग होता है. 15 साल बाद शौर्य की मदद से युग कातिल को पकड़ने में सफल होता है. दूसरी कहानी 2001 में हुई सीरियल हत्याओं की है, जिसमें शौर्य की गर्लफ्रेंड भी मारी जाती है. कई साल बाद दोनों उस किलर को पकड़ लेते हैं. इन दोनों कहानियों को जोड़ने वाली कड़ी ईमानदार पुलिस अफसर वामिका रावत होती है, जो हर मोर्चे पर इंसाफ के लिए खड़ी रहती है. सीरीज में इस दौरान कई ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलते हैं और इसे जानने के लिए आप इस सीरीज को जी5 पर देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: कौन हैं The 50 के 50 फाइनल कंटेस्टेंट्स? जानें कब और कहां देखें फराह खान का रियलिटी शो
सीरीज की स्टारकास्ट
सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें राघव जुयाल लीड रोल में नजर आए हैं. राघव के साथ-साथ सीरीज में कृतिका कामरा, धैर्य करवा, आकाश दीक्षित और मुक्ति मोहन लीड रोल में हैं. उमेश बिस्ट के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज के 8 एपिसोड्स हैं. वहीं इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 8.1 है. वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines