Gurucharan Singh Missing Case: तारक मेहता शो के गुरुचरण सिंह को गायब हुए दो हफ्तों से ज्यादा का टाइम बीत गया है। अभी तक ‘सोढ़ी’ का कोई अता-पता नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, अब इस केस में बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, हाल ही में सामने आई कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि गुरुचरण सिंह 10 से भी ज्यादा बैंक अकाउंट यूज करते थे।
10 से भी ज्यादा बैंक अकाउंट यूज कर रहे थे ‘सोढ़ी’
जी हां, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि तारक मेहता के ‘सोढ़ी’ एक-दो नहीं बल्कि 10 से भी ज्यादा बैंक अकाउंट यूज कर रहे थे। गुरुचरण इन सभी बैंको से लेन-देन करते थे। रिपोर्ट में कहा गया कि तारक मेहता के ‘सोढ़ी’ आर्थिक तंगी से परेशान थे। ऐसे में वो इतने सारे बैंक अकाउंट यूज कर रहे थे। इतना ही नहीं बल्कि रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि गुरुचरण के पास कई क्रेडिट कार्ड भी थे, जिनको वो यूज कर रहे थे।
आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे गुरुचरण सिंह
साथ ही ये भी सामने आया है कि आर्थिक तंगी से जूझने के बाद भी वो कई बैंक अकाउंट यूज कर रहे थे। जब एक्टर के पास कैश खत्म हो जाता तो वो एक क्रेडिट कार्ड से दूसरे का बिल भरते थे। पहले कहा गया कि उन्होंने बैंक से 7 हजार रुपये निकाले। वहीं, अब कहा जा रहा है कि उन्होंने लास्ट टाइम एटीएम से 14 हजार निकलवाए थे।
हर कोई कर रहा एक्टर की सलामती की दुआ
बता दें कि 22 अप्रैल से गुरुचरण सिंह का कोई अता-पता नहीं है। पुलिस मामले की बारिकी से जांच कर रही हैं। इस केस में कई बड़ी बातें सामने आई हैं। गौरतलब है कि 22 अप्रैल को एक्टर अपने दिल्ली वाले घर से मुंबई जाने के लिए निकले थे, लेकिन ना तो वो मुंबई पहुंचे और ना ही वापस दिल्ली अपने घर आए। ऐसे में गुरुचरण कहां गए ये हर किसी के लिए एक बड़ा सवाल बन गया है। एक्टर के फैंस और उनकी फैमिली उन्हें लेकर परेशान हैं। हर कोई उनकी सलामती की दुआ कर रहा है।
यह भी पढ़ें- कैसे लड़के से शादी करना चाहती हैं Sara Khan? एक्ट्रेस बोलीं- लड़का हैंडसम होना चाहिए
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 hr ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
14 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
14 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
17 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
19 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
19 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
20 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
20 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
21 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines