Gurucharan Singh Latest Interview: टेलीविजन का पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उलटा चश्मा’ आज भी दर्शकों को खूब पसंद आता है। टीवी लवर्स के लिए आज भी यह शो बेहद खास है। हालांकि इस शो से कई चेहरे अब बाहर हो चुके हैं, लेकिन अब तारक मेहता का उल्टा चश्मा में ‘सोढ़ी’ का किरदार निभाने वाले गुरुचरण सिंह शो को लेकर कुछ खुलासे कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि गुरुचरण सिंह ने शो को लेकर ऐसा क्या दावा किया है?
गुरुचरण सिंह ने यह खुलासा किया
दरअसल, हाल ही में तारक मेहता का उल्टा चश्मा के ‘सोढ़ी’ यानी गुरुचरण सिंह ने सिद्धार्थ कनन को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने शो को लेकर बात की। गुरुचरण सिंह ने कहा कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो को उन्होंने अपनी मर्जी से नहीं छोड़ा था, बल्कि वे शो से निकाले गए थे। इसके अलावा गुरुचरण ने कहा कि उन्होंने जेनिफर से बहुत बातें की हैं और वे असित से भी इस बारे में बात किया करता था, लेकिन वो कहते हैं न कि कभी-कभी जो मदद करता है, वही कसूरवार हो जाता है।
जेनिफर सुलझाना चाहती थी मामला
गुरुचरण ने कहा कि उस वक्त ऐसा हो रहा था कि बात कुछ और थी, लेकिन मेरे ऊपर आ रही थी। उस वक्त उन्हें ऐसा लग रहा था कि दोनों मामले में बेकार ही फंस गए हैं। हालांकि वे बस इतना चाहते थे कि इन दोनों के बीच में जो भी है, वह ठीक हो जाए। गुरुचरण सिंह ने कहा कि जेनिफर तो इस मामले को सुलझाना भी चाहती थी, लेकिन असित मोदी इस मामले को लेकर बात नहीं करना चाहते थे।
दिशा भी आना चाहती थी शो में वापस
गुरुचरण ने इंटरव्यू में दिशा वकानी के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि जब दिशा ने शो छोड़ा था, तब सब कुछ ठीक था। किसी को बुरा नहीं लग रहा था, क्योंकि उस वक्त उनके घर में शादी का माहौल था। हालांकि इसके बाद उन्होंने वापस आने के लिए फोन भी किया था और वह पक्का वापस आतीं, लेकिन लास्ट मूमेंट पर कुछ ऐसा हो गया कि वह वापस नहीं आ सकीं।
कर्जे में हैं गुरुचरण सिंह
गौरतलब है कि गुरुचरण सिंह पिछले दिनों अचानक गायब हो गए थे, लेकिन वे अपने आप घर लौट आए। उन्हें लेकर खुलासा हुआ है कि उनके ऊपर 100 लाख से ज्यादा यानी 1 करोड़ 20 लाख का कर्ज है। उन्होंने अपने बयान में भी साफ कहा कि आज 34वां दिन है और उन्होंने खाना नहीं खाया है। एक्टर ने कहा कि 4 साल से वे लगातार कुछ न कुछ काम करने की कोशिश कर रहे हैं और उन्होंने कई बिजनेस करने की भी कोशिश की, लेकिन वे सभी में नाकामयाब हो गए।
यह भी पढ़ें- Naga Chaitanya-Sobhita Dhulipala की शादी पर हुई ज्योतिषवाणी, कितनी देर साथ रहेंगे या कब टूटेगा रिश्ता?
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
12 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
13 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
15 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
17 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
17 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
18 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
19 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
19 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
21 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines