हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'मुझे नया जीवन मिला...', TMKOC के 'सोढ़ी' ने अस्पताल से वीडियो किया शेयर

Gurucharan Singh: तारक मेहता के ‘सोढ़ी’ यानी अभिनेता गुरुचरण सिंह की तबीयत ठीक नहीं है और वो अस्पताल में हैं। एक्टर ने खुद अपना वीडियो शेयर करके इसकी जानकारी फैंस के साथ शेयर की है। आइए जानते हैं कि एक्टर ने क्या कहा?

विज्ञापन
Gurucharan Singh

Gurucharan Singh: तारक मेहता के ‘सोढ़ी’ यानी अभिनेता गुरुचरण सिंह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। अभिनेता खुद से जुड़े अपडेट्स भी इंटरनेट पर शेयर करते रहते हैं। गुरुचरण सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जो अस्पताल का है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने बताया है कि उन्हें नया जीवन मिला है। एक्टर का वीडियो देखने के बाद फैंस भी परेशान हो गए हैं और उनकी जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

गुरुचरण सिंह ने शेयर किया वीडियो

अभिनेता गुरुचरण सिंह ने जो वीडियो शेयर किया है, उस वीडियो को शेयर करते उन्होंने लंबा चौड़ा कैप्शन शेयर किया है। गुरुचरण ने लिखा कि धन धन साहेब श्री गुरु गोबिंद सिंह साहेब महाराज जी दे गुरु पर्व दी लाख-लाख, करोड़-करोड़ वधाइयां जी। कल गुरु पर्व ते गुरु साहेब जी ने मैनु नवा जीवन बख्शिया। गुरु साहेब जी नू असीमित अनंत काल धनवाद जी। सबनु दिलो ते नमस्कार, रब राखा जी, वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह जी।

क्या बोले गुरुचरण?

गुरुचरण ने इस पोस्ट में जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वो कह रहे हैं कि हालत बहुत ज्यादा खराब है। इसके साथ ही वो गुरु पर्व की बधाई भी दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक्टर का ये वीडियो सामने आने के बाद ‘सोढ़ी’ के फैंस को उनकी चिंता सता रही है और सभी उनके जल्दी ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि आप जल्दी ठीक हो जाओ।

विज्ञापन

यूजर्स ने किए कमेंट्स

दूसरे यूजर ने कहा कि आपको क्या हुआ सर। तीसरे यूजर ने लिखा कि भगवान आपको जल्दी ठीक करें। एक चौथे यूजर ने लिखा कि क्या हुआ सर? एक अन्य यूजर ने लिखा कि आप जल्दी ठीक हो जाओ। एक और ने कहा कि अपना ध्यान रखो। इस तरह के कमेंट्स करके फैंस एक्टर के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

25 दिन तक गायब रहे गुरुचरण 

गौरतलब है कि बीते साल 2024 में ‘सोढ़ी’ यानी गुरुचरण सिंह अचानक से कहीं गायब हो गए थे। जैसे ही ये खबर आई थी तो हर कोई हैरान और परेशान हो गया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी, लेकिन उसके बाद भी सोढ़ी नहीं मिले थे। हालांकि, फिर 25 दिन बाद वो अचानक से सामने आ गए थे। वापस आने के बाद एक्टर ने कहा था कि वो किसी धार्मिक यात्रा पर गए थे। एक्टर का कहना था कि उस दौरान वो कई शहरों के गुरुद्वारे में ठहरे थे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Salman Khan के घर में परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर, हर किसी को पकड़े जाने का डर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola