Gurucharan Singh Missing Case: टीवी के मोस्ट फेवरेट शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के ‘सोढ़ी’ यानी गुरुचरन सिंह बीते कई दिनों से लापता हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बीच अब पुलिस ने इस केस पर अपना पहला ऑफिशियल बयान जारी कर दिया है। आइए आपको बताते हैं कि तारक मेहता के सोढ़ी केस में पुलिस का क्या कहना है?
22 अप्रैल से गायब हैं गुरुचरन सिंह
22 अप्रैल से लापता गुरुचरन को लेकर पुलिस ने कहा कि ‘सोढ़ी’ के परिवार ने एक एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने बताया है कि गुरुचरन सिंह 22 अप्रैल को शाम साढ़े आठ बजे मुंबई के लिए घर से निकले थे, लेकिन वो मुंबई नहीं पहुंचे और वो तबसे ही मिसिंग हैं। पुलिस ने कहा कि हमने मामला दर्ज कर लिया है और हम जांच कर रहे हैं।
मल्टीपल एंगल्स पर हो रही जांच
पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि हम मल्टीपल एंगल्स पर जांच कर रहे हैं। हमें कई क्लूज मिले है और हमारी टीम उस पर काम कर रही है और आगे की जांच जारी है। हमने आईपीसी की धारा 365 के तहत केस दर्ज किया है। सीसीटीवी फुटेज में जो मूवमेंट दिख रहा है, हम उसके आधार पर जांच कर रहे हैं और उसी को फॉलो कर रहे हैं। पुलिस ने आगे कहा कि अभी तक हमें जो सबूत मिला है, उसमें वो बैग लेकर जाते हुए नजर आ रहे हैं।
फैंस कर रहे ‘सोढ़ी’ के ठीक होने की दुआ
बता दें कि अभिनेता गुरुचरन सिंह कई दिनों से लापता है। जैसे ही ये खबर सामने आई तो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई। हर कोई हैरान है कि आखिर गुरुचरन सिंह गए तो गए कहां? लेकिन अभी तक उनकी कोई जानकारी नहीं मिली है। साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है और फैंस ‘सोढ़ी’ के ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Akshay Kumar हुए घायल, दिखी बैंडेंड? पुलिसवालों से घिरे दिखे ‘खिलाड़ी’
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
12 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
12 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
13 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
15 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
16 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
16 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
17 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
17 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
17 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines