हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Gurucharan Singh Missing Case: पुलिस ने अब तक किए कई चौंकाने वाले खुलासे, आखिर कहां गए Taarak Mehta के ‘सोढ़ी’?

Gurucharan Singh Missing Case: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के ‘सोढ़ी’ का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। हर कोई उनकी सलामती की दुआ कर रहा है। पुलिस इस केस की बारीकी से जांच कर रही है। आइए आपको बताते हैं कि इस केस में अब तक पुलिस ने क्या-क्या खुलासे किए हैं?

विज्ञापन
Gurucharan Singh, image credit- Google

Gurucharan Singh Missing Case: टेलीविजन के पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के ‘सोढ़ी’ यानी गुरुचरण सिंह का 22 अप्रैल 2024 से कोई अता-पता नहीं है। जी हां, पुलिस ‘सोढ़ी’ की तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक गुरुचरण का पता नहीं लगा है कि आखिर वो कहां हैं और कैसे हैं? हर कोई गुरुचरण के ठीक होने की दुआ कर रहा है। पुलिस इस केस की जांच कर रही है और पुलिस ने अब तक मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आइए आपको बताते हैं कि पुलिस ने अब तक इस केस में क्या-क्या खुलासे किए हैं?

पुलिस ने क्या-क्या खुलासे किए?

आखिरी लोकेशन

पुलिस ने गुरुचरण सिंह की आखिरी लोकेशन के बारे में खुलासा करते हुए उनकी लास्ट लोकेशन पालम क्षेत्र बताई है। जी हां, पुलिस का कहना है कि ‘सोढ़ी’ को आखिरी बार पालम में देखा गया था, जो एक्टर के घर से ज्यादा दूर नहीं है।

ATM से निकाले थे इतने रुपये

सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि गुरुचरण सिंह ने दिल्ली के एक एटीएम से सात हजार रुपये भी निकाले थे।

जल्द शादी करने वाले थे

शुरुआती जांच में पुलिस को पता लगा है कि गुरुचरण सिंह जल्द ही शादी के बंधन में भी बंधने वाले थे।

आर्थिक तंगी से परेशान थे एक्टर

जांच के दौरान ये भी सामने आया है कि गुरुचरण सिंह आर्थिक तंगी से परेशान थे।

CCTV फुटेज में दिखे ‘सोढ़ी’

पुलिस ने पालम के कुछ सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं। इन फुटेज में गुरुचरण सिंह एक बैग लिए नजर आ रहे हैं और रोड क्रॉस कर रहे हैं।

22 अप्रैल से गायब

बता दें कि गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल से गायब हैं। एक्टर दिल्ली से मुंबई जाने के लिए निकले थे, लेकिन ना तो वो मुंबई पहुंचे और ना ही वापस दिल्ली अपने घर लौटे। परिवार का जब उनसे संपर्क नहीं हो पाया, तो उन्होंने केस दर्ज कराया। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। साथ ही लोगों के मन में सवाल है कि आखिर ‘सोढ़ी’ कहां गए? ऐसे अचानक कोई भला कैसे गायब हो सकता है। हर कोई दुआ कर रहा है कि ‘सोढ़ी’ जल्द ही सही-सलामत मिल जाएं।

यह भी पढ़ें- Shruti Haasan संग ब्रेकअप रूमर्स पर आया बॉयफ्रेंड का रिएक्शन, Santanu Hazarika बोले- ‘I’m Sorry’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें