Gurucharan Singh missing case: तारक मेहता के ‘सोढ़ी’ यानी अभिनेता गुरुचरण सिंह के गायब होने की गुत्थी एक पहली बन गई है। दिल्ली पुलिस बारीकी से मामले की जांच कर रही है, लेकिन एक्टर का कोई सुराग नहीं मिल रहा है। ऐसे में अब पुलिस ने इस केस में नया कदम उठाते हुए ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो के सेट पर सवाल-जवाब किए हैं।
दिल्ली पुलिस ने किया सेट का दौरा
जबसे गुरुचरण सिंह गायब हुए हैं, तबसे की एक्टर को लेकर हर कोई चिंता जाहिर कर रहा है। ऐसे में अब दिल्ली पुलिस शो के सेट पर जा पहुंची। पुलिस ने शो के सेट पर पूछताछ की। बता दें कि गुरुचरण सिंह ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो के कई कलाकारों से जुड़े हुए थे। ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि कोई अहम सुराग हाथ लग सकता है, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।
कलाकरों से की पूछताछ
वहीं, अगर सेट से जुड़े सूत्रों की मानें तो इस वीक पुलिस शो के सेट पर पहुंची और पूछताछ की। पुलिस ने इन कलाकरों से भी सवाल किए जो गुरुचरण से जुड़े हुए हैं। सभी लोगों ने पुलिस का सहयोग किया। इस दौरान नीला फिल्म्स के प्रोडक्शन प्रमुख सोहिल रमानी ने कहा कि गुरुचरण सिंह के लिए हम दुआ कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने सेट का दौरा किया है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि वो जल्दी ही मिल जाएंगे। इस दौरान उन्होंने कोई भी बकाया नहीं होने की भी पुष्टि की है।
पुलिस के लिए पहेली बनीं Gurucharan Singh की गुमशुदगी
बता दें कि 22 अप्रैल से गुरुचरण सिंह का कोई अता-पता नहीं है। एक्टर अपने घर से मुंबई के लिए निकले थे, लेकिन ना तो वो मुंबई पहुंचे और ना ही वापस अपने घर आए। ऐसे में ‘सोढ़ी’ कहां गए, कोई नहीं जानता। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि पुलिस के लिए ये मामला एक पहेली बन गया है। बता दें कि इसे पहले जो रिपोर्ट्स सामने आई उनमें कहा गया कि गुरुचरण सिंह दो फोन यूज करते थे और 27 ई-मेल का इस्तेमाल करते थे।
अब तक क्या-क्या?
इतना ही नहीं बल्कि इस केस में अब तक पुलिस कई खुलासे कर चुकी हैं। जैसे- गुरुचरण की आखिरी लोकेशन पालम थी, एक्टर ने आखिरी बार बैंक से14 हजार रुपये निकाले, एक्टर ने खुद रची गायब होने की साजिश, शादी करने वाले थे गुरुचरण सिंह, एक्टर की तबीयत भी नहीं रहती थी ठीक, आर्थिक तंगी झेल रहे थे अभिनेता।
यह भी पढ़ें- Dharmendra ने चीटिंग को लेकर एक्स पर लिखी पोस्ट, फैंस बोले- इस तरह की बातें क्यों?
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 hr ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
14 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
14 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
17 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
19 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
19 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
20 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
20 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
21 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines