Guru Randhawa: पॉपुलर सिंगर गुरु रंधावा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और फैंस को अपडेट करते रहते हैं। सिंगर के फैंस भी उनसे जुड़े अपडेट्स के लिए बेकरार रहते हैं, लेकिन अब गुरु से जुड़ी ऐसी खबर आ रही है, जिसके बाद फैंस टेंशन में आ गए हैं। गुरु को चोट लगी है और अस्पताल से उनकी लेटेस्ट फोटो भी सामने आई है। एक एक्शन सीन के दौरान गुरु को ये चोट लगी है। जैसे ही ये जानकारी इंटरनेट पर सामने आई, तो लोगों को गुरु की टेंशन हुई, लेकिन परेशान होने वाली बात नहीं है क्योंकि गुरु ठीक हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला…
गुरु ने शेयर किया पोस्ट
गुरु रंधावा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ गई। गुरु ने जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि सिंगर के सिर में चोट लगी है और उनके चेहरे पर भी चोट के निशान देखे जा सकते हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए गुरु ने इसके कैप्शन में ये भी बताया है कि उन्हें ये चोट कैसे लगी?
कैसे लगी चोट?
गुरु ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है कि मेरा पहला स्टंट, मेरी पहली चोट, लेकिन मेरा हौसला बरकरार है। शौंकी सरदार फिल्म के सेट से एक पल। बहुत मुश्किल काम है एक्शन वाला, लेकिन अपने दर्शकों के लिए खूब मेहनत करूंगा। अब गुरु के इस पोस्ट पर यूजर्स ने भी जमकर कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि ये क्या हुआ?
यूजर्स ने किए कमेंट्स
दूसरे यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि हे भगवान, आप कितनी मेहनत कर रहे हो, वो भी इतने दर्द में, आप जल्दी से ठीक हो जाओ। तीसरे यूजर ने कमेंट किया कि ध्यान रखो और जल्दी ठीक हो जाओ। चौथे यूजर ने कमेंट किया कि जल्दी ठी हो भाई। एक और यूजर ने कमेंट किया कि आपको क्या हुआ? इस तरह के कमेंट्स करके लोग गुरु का हाल ले रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Ranbir, Kareena, Karisma नहीं, तो फिर कौन है सबसे अमीर कपूर, जिनकी नेटवर्थ 550 करोड़ रुपये
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
9 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
10 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
12 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
13 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
14 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
15 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
16 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
17 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines