Happy Birthday Guru Randhawa: पॉपुलर सिंगर गुरु रंधावा के गानों को फैंस का बेहद प्यार मिलता है। गुरु रंधावा अक्सर ही किसी ना किसी वजह से चर्चा में भी आ जाते हैं। 30 अगस्त को सिंगर अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले हैं। ऐसे में फैंस उन्हें अभी से विश करने में लगे हुए हैं। इस बीच हम आपको गुरु के उस गाने के बारे में बता रहे हैं, जो बेहद महंगा था और उस पर एक दिन में करीब 115 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।
कौन-सा गाना सबसे महंगा?
दरअसल, गुरु रंधावा ने एक बार खुद ही एक इंटरव्यू में इसका खुलासा किया था। गुरु ने अपने इस इंटरव्यू में बताया था कि किस गाने पर सबसे ज्यादा खर्चा हुआ था। इस दौरान जब सिंगर से पूछा गया कि आपका सबसे ज्यादा खर्चा किस गाने में हुआ है? इसके जवाब में गुरु कहते हैं कि सबसे ज्यादा खर्चा ‘स्लोली स्लोली’ गाने में हुआ था, जो पिटबुल सर के साथ था।
कितने करोड़ हुए थे खर्च?
गुरु ने कहा कि उस गाने को हमने एक दिन में शूट किया था। हम सभी इंडिया से गए थे और वो गाना थोड़ा ज्यादा महंगा था। उस गाने के वीडियो कॉस्ट के बारे में बताते हुए गुरु ने कहा कि उस गाने का खर्चा लगभग 115 करोड़ रुपये के आस-पास था। इसमें सब कुछ था क्योंकि उस गाने को मयामी में शूट किया था और वहां बहुत महंगा था।
गाने को कितने व्यूज?
गौरतलब है कि गुरु रंधावा के इस गाने को लोगों का बेहद प्यार मिला है। गाने को टी-सीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया था। इस गाने को 277M व्यूज मिले हैं। जब ये गाना रिलीज हुआ था, तो हर किसी की जुबान पर था। गुरु के इस गाने को आज भी कुछ लोग बेहद पसंद करते हैं। इसके अलावा अगर गुरु रंधावा की बात करें तो इन दिनों सिंगर मुश्किलों में फंसे नजर आ रहे हैं।
विवादों में गुरु रंधावा
बता दें कि गुरु अपने हालिया गाने ‘अजुल’ को लेकर विवादों में हैं। इस गाने में स्कूल गर्ल्स को लेकर विवाद है और गुरु पर आरोप है कि सिंगर ने स्कूल गर्ल्स की छवि खराब की है। ना सिर्फ ‘अजुल’ बल्कि सिंगर के गाने ‘सिर्रा’ को लेकर भी लोगों में गुस्सा नजर आ रहा है।
यह भी पढ़ें- Kajol की Maa से लेकर John Abraham की Tehran तक, ये फिल्में हैं आज भारत में नेटफ्लिक्स पर ट्रेंडिंग टॉप 5?
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
8 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
9 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
11 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
13 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
13 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
14 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
15 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
16 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
17 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines