Guru Dutt 100th Birth Anniversary: साहिब बीबी और गुलाम, प्यासा, कागज के फूल और चौदहवीं का चांद जैसी बेहतरीन फिल्मों में नजर आ चुके बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और डायरेक्टर आज भले ही हमारे बीच में नहीं हों लेकिन उनके यादगार किस्से और करियर से जुड़ी बातें आज भी उनके फैंस के जहन में जिंदा हैं। आज ही के दिन 9 जुलाई, 1925 को बेंगलुरु में जन्में गुरु दत्त ने महज 39 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। लेकिन जितनी भी जिंदगी उन्होंने जी थी, उसमें ट्रेजेडी की भरमार थी। ये बात उतनी ही सच है कि गुरु दत्त की प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा चर्चे पर्सनल लाइफ के रहे थे। आज दिवंगत एक्टर के 100वें जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनके बारे में 5 चर्चित किस्से बताएंगे।
गुरु दत्त का बचपन तंगहाली में था बीता
गुरु दत्त ने अपना बचपन कोलकाता में बिताया था। बताया जाता है कि उनके माता-पिता के रिश्ते तनावपूर्ण थे, जिसका असर उन पर भी पड़ा था। फाइनेंशियली इश्यू के चलते गुरु दत्त को काफी दिक्कतों और तंगहाली का सामना करना पड़ा था। अपने परिवार के सपोर्ट के लिए उन्होंने पुणे की एक कंपनी में कोरियोग्राफर के तौर पर काम किया था।
यह भी पढ़ें: कपूर खानदान की वो बहू, जिसने बचपन में सीख लिया था एक्टिंग का हुनर, हर किरदार में छोड़ी छाप
शादीशुदा जिंदगी भी रही संघर्षों से भरपूर
गुरु दत्त ने साल 1953 में बॉलीवुड की जानी-मानी सिंगर गीता रॉय के साथ शादी की थी। बताया जाता है कि दोनों का शुरुआती रिश्ता काफी अच्छा रहा था लेकिन बाद में उनकी शादीशुदा जिंदगी में दिक्कत आनी शुरू हो गई थी।
वहीदा रहमान के प्यार में पड़ गए थे एक्टर
बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा वहीदा रहमान और गुरु दत्त ने एक साथ कई सारी फिल्में की थीं जिनमें प्यासा, काला बाजार और कागज के फूल जैसी फिल्में शामिल हैं। काम के दौरान ही दोनों एक-दूसरे से प्यार कर बैठे थे। इसके बाद गुरु दत्त ने वहीदा के लिए किरदार लिखने शुरू कर दिए थे। हालांकि गुरु दत्त शादीशुदा थे इसलिए उनकी मोहब्बत को मुकाम नहीं मिला।
पत्नी के कहने पर तुड़वा दिया था बंगला
गुरु दत्त और गीता रॉय का मुंबई के पाली हिल में स्थित एक आलीशान बंगला था, जिसे एक्टर ने अपने जन्मदिन पर तुड़वा दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी पत्नी गीता को लगता था कि वो बंगला भूतिया है, जहां रहने से उनकी शादीशुदा लाइफ बर्बाद हो रही है।
मौत के बारे में अक्सर बात करते थे गुरु दत्त
गुरु दत्त की जिंदगी में ट्रेजेडी काफी रही थी ये तो किसी से छिपा नहीं है। उनके बारे में एक अजीब बात थी कि वह लोगों से मरने के बारे में अक्सर ही बातें किया करते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह कहते थे कि नींद की गाेली को पीसकर पानी के साथ ले लेना चाहिए। जैसे मां अपने बच्चे को दवा देती है।
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
8 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
11 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
12 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
14 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
15 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
16 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines