हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

तारक मेहता में फिर लौटने वाले थे 'सोढ़ी', गुरुचरण सिंह ने आखिरी इंटरव्यू में किए चौंकाने वाले खुलासे

Guru Charan Singh aka Sodhi TMKOC: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के एक्टर गुरुचरण सिंह कई दिनों से लापता हैं। शो में रोहन सिंह सोढ़ी का रोल निभाने वाले गुरुचरण सिंह का आखिरी इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए हैं।

विज्ञापन

Guru Charan Singh aka Sodhi TMKOC: तारक मेहता का उल्टा चश्मा (TMKOC) में रोहन सिंह सोढ़ी की भूमिका निभाने वाले एक्टर गुरुचरण सिंह लापता हैं। गुरुचरण के अचानक गायब होने की खबर ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। हालांकि अभिनेता ने 2020 में तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो छोड़ दिया था, जिसकी वजह प्रोड्यूसर असित मोदी के साथ पैसों को लेकर अनबन बताई जा रही थी।

गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल को मुंबई लौटने वाले थे, लेकिन जब वो मुंबई नहीं पहुंचे तो उनके पिता ने 26 अप्रैल को पुलिस में शिकायत दर्ज की। इसी बीच गुरुचरण सिंह का आखिरी इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें उन्होंने असित मोदी संग विवाद से लेकर शो में वापस लौटने पर खुलकर बात की थी।

क्यों छोड़ा था TMKOC?

विज्ञापन

गुरुचरण सिंह ने TMKOC छोड़ने की वजह पिता की खराब तबीयत को बताया था। उनका कहान था कि मेरे पिता की सर्जरी हुई थी, इसलिए मुझे शो छोड़ना पड़ा। कुछ और भी चीजें थीं जिनपर मुझे ध्यान देना था। शो छोड़ने के कुछ निजी कारण थे, उसपर मैं बात नहीं करना चाहता। कोरोना तक जो भी किया सेट पर बहुत अच्छा मिलजमकर किया।

शो में वापसी की थी ख्वाहिश

विज्ञापन

गुरुचरण सिंह के शो छोड़ने पर मेकर्स ने उनका किरदार दो बार बदला। पहली बार लाड सिंह ने सोढ़ी का रोल निभाया तो बाद में बलविंदर सिंह सूरी ने ये किरदार अदा किया था। ऐसे में गुरुचरण सिंह ने बताया था कि उनकी मुलाकात सिर्फ लाड सिंह से हुई थी और तब गुरुचरण सिंह ने उन्हें किरदार की गरिमा बनाए रखने की सलाह दी थी। वहीं बलविंदर सिंह का नाम भी गुरुचरण सिंह ने ही मेकर्स को बताया था। उनका कहना था कि लाड सिंह और बलविंदर सिंह अच्छी एक्टिंग करते हैं लेकिन मुझे लगता है कि कई लोग शो में मुझे वापसी करते हुए देखना चाहते हैं।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola