Debina Bonnerjee, Gurmeet Choudhary: बीते दिन यानी 2 अगस्त को जियोहॉटस्टार पर नया शो ‘पति, पत्नी और पंगा’ शुरू हो गया है। शो के प्रीमियर में सात जोड़ियां आई। शो में सभी अपनी मैरिड लाइफ और लव लाइफ पर चर्चा करते नजर आए। साथ ही इस शो में कपल्स ने बताया कि उनके बीच क्या पंगा होता है। इस शो में टीवी के पॉपुलर एक्टर गुरमीत चौधरी और उनकी वाइफ देबिना बनर्जी भी नजर आए। गुरमीत ने देबिना के बारे में एक खास बात रिवील की है।
गुरमीत ने देबिना के बारे में की बात
दरअसल, शो में गुरमीत से सवाल किया गया कि अपने अभी तक जो कुछ भी हासिल किया है, जिसमें देबिना ने कितना साथ दिया है। इसके जवाब में गुरमीत चौधरी ने बताया कि देबिना को मेरा साथ देते 20 साल हो गए हैं। हम जब 18-19 साल के थे, तब मिले थे और मुझे उस वक्त दाढ़ी तक नहीं आती थी। गुरमीत ने आगे कहा कि मैं देबिना को रोज बोलता था कि मैं रोज क्लीन सेव करता हूं, जिससे दाढ़ी आए और उन्हें अच्छा काम मिले।
साउथ की स्टार थीं देबिना- गुरमीत
गुरमीत ने कहा कि देबिना साउथ की स्टार थीं और वो साउथ में बड़ी-बड़ी फिल्में कर रही थीं। उस समय मुझे बड़ा डर लग रहा था कि ये तो वहां पर सेट हो जाएगी और फिर मेरा क्या होगा? उस वक्त जेब में पैसे भी नहीं होते थे। बाइक में पेट्रोल डालने के पैसे नहीं होते थे, बस में जाने के पैसे नहीं होते थे, लेकिन उस वक्त देबिना बहुत मदद करती थी। देबिना ने बहुत हेल्प की है।
देबिना सच में सीता है- गुरमीत
गुरमीत ने आगे कहा कि जैसे रामजी जब वनवास गए थे और सीताजी ने उनका साथ दिया था। मैं कहना चाहता हूं कि वैसे ही देबिना ने मेरा साथ दिया है और वो सच में सीता है। उस वक्त मेरा जो समय चल रहा था, उस वक्त आपको एक साथी चाहिए, जो आपकी मदद करें और उस इमोशन में आपके साथ रहे। देबिना, सीता बनकर मेरे साथ थी।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 के लिए Splitsvilla X5 फेम से बातचीत, अब किसको मिला Salman Khan के शो का ऑफर?
संबंधित खबरें
लावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
3 mins agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 hr agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
18 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
19 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
20 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
21 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
22 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines