हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

एक तरफ बॉक्स ऑफिस लूट रहे Mahesh Babu, तो दूसरी ओर ऐसा है Dhanush-Vijay Sethupathi का हाल

Guntur Kaaram, Merry Christmas, Captain Miller Day 5 Box Office Collection (early estimates): किस फिल्म ने की कितनी कमाई, जानें कलेक्शन

विज्ञापन
‘मैरी क्रिसमस’, ‘गुंटूर करम’ और ‘कैप्टन मिलर’। फोटो आभार- इंस्टाग्राम

Guntur Kaaram, Merry Christmas, Captain Miller Day 5 Box Office Collection (early estimates): बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’, ‘गुंटूर करम’ और ‘कैप्टन मिलर’ में कमाई को लेकर जबरदस्त रेस चल रही है। हालांकि पांच दिनों की कमाई में महेश बाबू की फिल्म सबसे आगे चल रही है।

ऐसे में अब इन फिल्मों की पांचवे दिन की कमाई के आंकडे भी आ गए हैं। आइए जानते हैं किसने कितना कारोबार किया है।

यह भी पढ़ें- ‘तेरी जिंदगी से जा रही हूं…’, Bigg Boss में बर्बाद होने की कगार पर Ankita Lokhande की शादी!

विज्ञापन

पांचवें दिन की इतनी कमाई (Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआती अनुमान)

  • महेश बाबू की ‘गुंटूर करम’ ने अपनी रिलीज के पांचवे दिन 11.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
  • धुनष की फिल्म ‘कैप्टन मिलर’ ने 4.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
  • विजय सेतुपति की फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ ने 1.15 करोड़ रुपये की कमाई की है।

बॉक्स ऑफिस पर बड़ा टकराव

बता दें कि इन तीनों फिल्मों की कमाई के ये आंकड़े अभी शुरुआती अनुमान के आधार पर है। इनमें कुछ बदलाव हो सकता है। ये तीनों ही फिल्में 12 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। तीनों फिल्मों में साउथ के बड़े सितारे हैं, ऐसे में इन फिल्मों का टकराव बड़ा माना जा रहा है। महेश बाबू, धनुष और विजय सेतुपति तीनों की ही अपनी बड़ी फैन फॉलोइंग है।

तीनों फिल्मों की टोटल कमाई

वहीं, अगर इन फिल्मों की टोटल कमाई की बात करें तो महेश बाबू की ‘गुंटूर करम’ ने अब तक 94.50 करोड़ रुपये, धुनष की फिल्म ‘कैप्टन मिलर’ ने 35.07 करोड़ रुपये और विजय सेतुपति की फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ ने12.53 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इनमें सबसे पीछे विजय सेतुपति चल रहे हैं। ऐसे में उनके लिए ये बड़ा चैलेंज है कि कैसे उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर पाएगी। धीरे-धीरे ‘मैरी क्रिसमस’ की कमाई में लगातार गिरावट आ रही है।

विज्ञापन

सबसे आगे ‘गुंटूर करम’

हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर तीनों ही फिल्मों ने अपने पैर जमा रखे हैं। ऐसे में क्या ‘मैरी क्रिसमस’ की कमाई बढ़ेगी या धीरे-धीरे और भी कम हो जाएगी, ये तो वक्त ही बताएगा, लेकिन ‘मैरी क्रिसमस’ के अलावा कमाई को लेकर ‘कैप्टन मिलर’ और ‘गुंटूर करम’ में टक्कर चल रही है। हालांकि ‘गुंटूर करम’ से ‘कैप्टन मिलर’ बहुत पीछे है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola