OTT Trending Web Series: लोगों में तेजी से ओटीटी का क्रेज बढ़ता जा रहा है। ऐसे में हर दिन ओटीटी पर कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही है, जिनको खूब पसंद किया जाता है। इसी बीच अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पिछले दो हफ्तों के अंदर कई बेहतरीन रोमांस, कॉमेडी, सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर वेब सीरीज रिलीज हुई हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन वेब सीरीज के बारे में जो इस समय में ट्रेंडिंग बने गए हुई हैं, जिसके जरिए आप अपना वीकएंड शानदार बना सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आप इन ट्रेंडिंग वेब सीरीज को कौन से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।
चूना (Choona)
जिमी शेरगिल, आशिम गुलाटी, अरशद वारसी, विक्रम कोच्चर, नमित दास और चंदन रॉय की हाइस्ट कॉमेडी थ्रिलर वेब सीरीज ‘चूना’ 29 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थीं। ये सीरीज इस समय ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर एक पर बनी हैं। इस वेब सीरीज की कहानी ज्योतिष के बैकग्राउंड पर आधारित है।
यह भी पढ़ें: ‘इतनी प्लास्टिक सर्जरी..मोम की गुड़िया लग रही हो’, पेरिस फैशन वीक में Aishwarya Rai बुरी तरह हुईं ट्रोल
गन्स एंड गुलाब्स (Guns N Roses)
राजकुमार राव, दुलकर सलमान, गुलशन देवैया और आदर्श गौरव की क्राइम ड्रामा सीरीज ‘गन्स एंड गुलाब्स’ 18 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी हैं। ये सीरीज इस समय ट्रेंडिंग लिस्ट में 5वें नंबर पर शामिल है। अगर आप आपने वीकएंड खास बनाना चाहते हैं तो ये 90 के दशक में गैंगस्टर और पुलिस की भिड़त पर आधारित इस सीरीज का मजा ले सकते हैं।
खाकी: द बिहार चैप्टर (Khaki: The Bihar Chapter)
करण टैकर, अविनाश तिवारी, अभिमन्यु सिंह, जतिन सरना और रवि किशन की ‘खाकी: द बिहार चैप्टर’ में है। इस समय नेटफ्लिक्स की ट्रेडिंग लिस्ट में 9वें नंबर पर बनी हुई थी। इतना ही नहीं इस सीरीज को IMDB पर 8.2 की रेटिंग मिली है। इस सीरीज को देख आप अपना वीकएंड बोरिंग से शानदार बना सकते हैं।
बंबई मेरी जान (Bombay Meri Jaan)
अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘बंबई मेरी जान’ में केके मेनन, अविनाश तिवारी, कृतिका कामरा, निवेदिता भट्टाचार्य और अमायरा दस्तूर हैं। गैंगस्टर वॉर कहानियां देखना पसंद करते हैं यह सीरीज 70 और 80 के दशक में अंडरवर्ल्ड की दुनिया में ले जाती है। इसे फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है।
हॉस्टल डेज 4 (Hostel Days 4)
TVF की वेब सीरीज ‘हॉस्टल डेज’ का चौथा सीजन का फैंस लंबे समय से वेट कर रहे थे, जो 27 सितंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थीं। ये सीरीज कॉलेज और हॉस्टल में रहने वाले छात्रों पर आधारित है, जिसमें अहसास चन्ना, शुभम गौर, निखिल विजय आयुषी गुप्ता और उत्सव सरकार मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं।
चार्ली चोपड़ा एंड द मिस्ट्री ऑफ सोलांग वैली (Charlie Chopra and the Mystery of Solang Valley)
विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी वेब सीरीज ‘चार्ली चोपड़ा एंड द मिस्ट्री ऑफ सोलांग वैली’ सीरीज सोनी लिव पर रिलीज हुई थी, जिसकी कहानी जासूसी पर आधारित है। वेब सीरीज को क्रिटिक्स का अच्छा रिव्य मिला है। सीरीज में नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक, वामिका गब्बी, गुलशन ग्रोवर और लारा दत्ता मुख्या भूमिका में नजर आ रहे हैं। (OTT Trending Web Series)
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
5 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
8 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
8 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
9 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines