हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Gunaratna Sadavarte से पहले इन 5 कंटेस्टेंट्स ने Bigg Boss से की बगावत, मेकर्स की एक न सुनी

Bigg Boss Contestants: बिग बॉस के इतिहास में कई ऐसे कंटेस्टेंट्स आए हैं जो उन पर ही भड़ास निकालने और उनकी नाक में दम करने के लिए जाने जाते हैं। गुणरत्न सदावर्ते से पहले किसने बिग बॉस के सामने दादागिरी की वो जानते हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss Contestants

Bigg Boss Contestants: ‘बिग बॉस 18‘ में हाल ही में गुणरत्न सदावर्ते ने सारी हदें पार कर दीं। उन्होंने न सिर्फ बिग बॉस के फैसले की अवहेलना की बल्कि उन्हें अपना फैसला बदलने पर मजबूर कर दिया। जब बिग बॉस ने गुणरत्न सदावर्ते को घर में बनी जेल में जाने को कहा तो वो अनशन पर बैठ गए और उन्होंने इस फैसले को लेकर बिग बॉस से ही बगावत कर डाली। उन्होंने जो हंगामा किया वो इस घर में पहली बार नहीं हुआ। अब तक कई सीजन में ऐसे सेलेब्स आए हैं जिन्होंने बिग बॉस के फैसलों ऊपर न सिर्फ सवाल उठाए, बल्कि उनकी इज्जत तक नहीं की।

Swami Om

‘बिग बॉस 10’ (Bigg Boss 10) में आए स्वामी ओम को कोई कैसे भूल सकता है। वो ऐसे कंटेस्टेंट थे जिनके जैसा न पहले कोई था और न ही बाद में आ सकता है। उन्होंने इस घर में न सिर्फ बेशर्मी और बेहूदगी दिखाई, महिलाओं पर भद्दी टिप्पणियां की, बल्कि अपना पेशाब बाकी कंटेस्टेंट्स पर फेंककर बिग बॉस की मर्यादा भी भंग कर दी। वो अक्सर बिग बॉस के हर आदेश को मानने से इंकार कर देते थे और उनके कारनामों की सजा पूरा घर भुगतता था।

Priyanka Jagga

स्वामी ओम की तरह शो में उनकी बेटी बनी प्रियंका जग्गा भी इस लिस्ट में शामिल हैं। इन दोनों से ही तंग आकर मेकर्स ने उन्हें शो से बाहर फेंक दिया था। प्रियंका तो शो में बिग बॉस और बाकी कंटेस्टेंट्स से इतनी बदतमीजी करती थीं कि सलमान खान (Salman Khan) ने चैनल को धमकी दे डाली थी कि वो कभी कलर्स पर दिखीं तो वो उनके साथ कभी काम नहीं करेंगे।

विज्ञापन

Kushal Tandon

‘बिग बॉस सीजन 7’ में कुशाल टंडन ने अपने एटीट्यूड के आगे न तो बाकी घरवालों को कुछ समझा और न ही मेकर्स को। वो बिग बॉस के खिलाफ न सिर्फ खुलकर बोलते थे बल्कि उनके ऊपर सवाल भी उठाते थे। बिग बॉस और कुशाल टंडन के बीच तो छत्तीस का आंकड़ा नजर आता था। जहां वो एक्टर को समझाने की कोशिश भी करते तो कुशाल उनकी एक न सुनते।

Imam Siddique

इमाम सिद्दीकी के तो क्या ही कहने हैं। उन्होंने बाकी कंटेस्टेंट्स की नाक में दम तो किया ही था, साथ ही बिग बॉस को भी पांव की जूती पर रख दिया था। बिग बॉस से बगावत तक तो फिर भी ठीक था लेकिन इमाम सिद्दीकी तो सलमान खान को भी नेशनल टीवी पर टाइम आउट कहते नजर आए थे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: बीवी के सामने ‘सिंघम’ भी बने भीगी बिल्ली, Kajol ने Ajay Devgn के साथ जो किया देख छूट गई सबकी हंसी

बिग बॉस पर भड़के थे बंटी

विज्ञापन

Bunty Chor

बंटी चोर के नाम से मशहूर एक्टर देवेंदर सिंह (Devender Singh) का एक क्लिप आज तक इंटरनेट पर वायरल है। उन्होंने बिग बॉस को ऐसी-ऐसी भद्दी गलियां दी थीं जो न तो सुनने लायक हैं और न ही टेलीकास्ट करने लायक। उनके इस वीडियो से साबित होता है कि सामने चाहे कोई कंटेस्टेंट हो या खुद बिग बॉस वो किसी से नहीं डरने वाले।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola