Gunratan Sadavarte In Bigg Boss 18: बिग बॉस का 18वां सीजन इन दिनों कई मायनों में दिलचस्प होता जा रहा है। शो में कुछ कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़े देखने को मिल रहे हैं, तो कुछ के बीच हंसी-मजाक होता देखकर दर्शक भी एंटरटेन होते दिख रहे हैं। इस बीच जो कंटेस्टेंट दर्शकों का सबसे ज्यादा ध्यान खींच रहा है, वो गुणरत्न सदावर्ते हैं।
कभी अपने गुस्से तो कभी डायलॉग से गुणरत्न इस वक्त दर्शकों के फेवरेट बन चुके हैं। तभी तो पिछले एपिसोड में करणवीर मेहरा ने यह तक कह दिया कि बिग बॉस का 18वां सीजन गुणरत्न सदावर्ते के नाम से जाना जाएगा। आज हम आपको गुणरत्न सदावर्ते के 7 गुण बताएंगे, जो यह साबित कर रहे हैं कि वो घर में मौजूद अन्य 17 कंटेस्टेंट्स पर काफी भारी पड़ रहे हैं।
सलमान खान भी हुए इम्प्रेस
गुणरत्न सदावर्ते ने जब बिग बॉस 18 में एंट्री की थी, उसी वक्त डायलॉग मारा था, ‘हम डाकुओं के खानदान से हैं।’ इस डायलॉग को सुनकर सलमान भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए और पहले ही दिन उनसे इम्प्रेस हो गए थे।
डायलॉग से फैंस भी खुश
गुणरत्न सदावर्ते जब से बिग बॉस के घर में पहुंचे हैं, उनके डायलॉग दर्शकों के दिल में उतर गए हैं। कभी शायरी तो कभी डायलॉग से वो घरवालों को काफी एंटरटेन करते हैं।
मुद्दों में खुद का स्टैंड लेना
बिग बॉस के घर में कम लोग ही आते हैं, जो अपने आप का स्टैंड ले पाते हैं लेकिन गुणरत्न सदावर्ते उनमें से हैं, जो अपना स्टैंड लेने से कभी पीछे नहीं हटते। उन्हें अपने आप से जुड़े हर मुद्दे पर खुलकर बोलते हुए कई बार देखा गया है।
यह भी पढ़ें: नॉमिनेशन टास्क में टूटा नियम, विवियन-चाहत भिड़े, अविनाश के टार्गेट पर शिल्पा
बिग बॉस को कर दिया चैलेंज
गुणरत्न सदावर्ते को जब जेल जाने का फरमान सुनाया गया उस वक्त एडवोकेट ने बिग बॉस को भी चैलेंज कर दिया था। उनका रौद्र रूप देखकर मेकर्स भी अपना फैसला बदलने के लिए मजबूर हो गए थे।
फुल एंटरटेनिंग पीस हैं एडवोकेट
यह कहना गलत नहीं होगा कि एडवोकेट गुणरत्न सदावर्ते घर में सबसे एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट बन चुके हैं। वो न सिर्फ घरवालों को एंटरटेन करते हैं, बल्कि दर्शकों का भी काफी मनोरंजन कर रहे हैं।
डांस करने में नंबर वन
बीते एपिसोड में गुणरत्न सदावर्ते और शिल्पा शिरोडकर का रोमांटिक डांस देखने को मिला। एडवोकेट ने अपना डांस टैलेंट दिखाकर घर में मौजूद कई अन्य कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़ दिया है।
सलमान खान भी कर चुके तारीफ
बिग बॉस ने जब घरवालों से पूछा था कि कौन ट्रॉफी उठाना चाहता है तो सिर्फ गुणरत्न सदावर्ते ने हाथ नहीं उठाया था। वहीं सलमान खान द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने कहा था कि वो शो जीतने नहीं आए हैं। उनका स्ट्रेट फॉरवर्ड अंदाज देख सलमान भी उनकी तारीफ कर बैठे थे।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
15 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
18 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
19 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
20 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
20 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
20 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
21 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
22 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
22 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines