Bigg Boss 18 Promo: बिग बॉस अपने घर में बनाए हुए नियमों को लेकर बेहद सख्त हैं। पिछले 17 सीजन में कई बार देखा जा चुका है कि जब कोई कंटेस्टेंट बिग बॉस के घर के नियमों का उल्लंघन करता है तो वो उन्हें कड़ी सजा देते हैं। कभी-कभी तो एक कंटेस्टेंट की गलती बाकि सभी घरवालों पर भारी पड़ जाती है। सजा के तौर पर कभी बिग बॉस राशन छीनते हैं, कभी जेल में डालते हैं तो कभी पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर देते हैं। अब एक बार फिर बिग बॉस का गुस्सा देखने को मिल सकता है।
गुणरत्न हुए हेमा शर्मा ने तोड़ा कौन-सा नियम?
दरअसल, तीसरे ही दिन बिग बॉस के एक अहम नियम का उल्लंघन हो गया है। मुंबई के मशहूर वकील गुणरत्न सदावर्ते (Gunaratna Sadavarte) आज बिग बॉस का एक बड़ा नियम तोड़ने वाले हैं। बिग बॉस का अब लेटेस्ट प्रोमो वीडियो कलर्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से जारी कर दिया गया है। इस प्रोमो वीडियो में गुणरत्न सदावर्ते घर के अंदर रहकर इतने सारे कैमरों के बीच ‘वायरल भाभी’ यानी हेमा शर्मा को अपना फोन नंबर दे रहे हैं। इतना ही नहीं जेल में बैठीं हेमा शर्मा लिपस्टिक से गुणरत्न का नंबर लिख रही हैं।
नियम टूटते ही बिग बॉस को आया गुस्सा
हेमा शर्मा उनका नंबर लिखते हुए कहती हैं कि उनका नंबर बड़ा VIP है। ये देखते ही बिग बॉस का भी गुस्सा फूट पड़ता है। वो कहते हैं, ‘सबको पता है इस घर के अंदर कुछ भी लिखना मना है, तो क्या ऐसा करना घर के नियम का उल्लंघन होगा?’ ये सुनकर हेमा शर्मा जहां डर जाती हैं और माफी मांगते हुए कान पकड़ लेती हैं। वहीं, बाकी घरवाले भी शॉकिंग रिएक्शन देते हुए दिखाई देते हैं। हालांकि, जिसने ये नियम तोड़ा उसको तो बिग बॉस की चेतावनी से भी कोई फर्क नहीं पड़ा। गुणरत्न सदावर्ते तो उल्टा बिग बॉस को ही धमकी दे बैठे हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 का हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट कौन? कितनी है एक हफ्ते की फीस?
गुणरत्न ने बिग बॉस को दी धमकी?
गुणरत्न सदावर्ते ने बिग बॉस की बात सुनते ही कहा, ‘हम इस बात से चिंता नहीं करते, हम डाकुओं के खानदान से आते हैं। अब जो कोई हमसे उलझ जाता है, किस तरह से क्लीन करना है कानून, जानते हैं हम।’ अब ऐसा लग रहा है जैसे गुणरत्न बिग बॉस के साथ सीनाजोरी कर रहे हैं। अब क्या उनकी इस हरकत के बाद बिग बॉस उन्हें कोई दंड देंगे या फिर बस वार्निंग देकर छोड़ देंगे? ये तो अब आज रात का एपिसोड देखकर पता चलेगा।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
12 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
14 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
14 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
15 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
16 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
17 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
17 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines