Gumraah BO Collection Day 1: बीते दिन यानी 7 अप्रैल को आदित्य रॉय कपूर के डबल रोल वाली फिल्म ‘गुमराह’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। ये फिल्म पहले दिन ही कमाई करने में नाकाम रही।
‘गुमराह’ को लेकर पहले से लोगों में कुछ खास क्रेज नहीं था यानी इस फिल्म का बज पहले से ही बहुत कम था। अपनी रिलीज के पहले दिन ‘गुमराह’ ने बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया, चलिए जानते है ‘गुमराह’ की पहले दिन की कमाई।
‘गुमराह’ ने पहले दिन की इतनी कमाई
एक रिपोर्ट के अनुसार, वर्धन केतकर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘गुमराह’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी शुक्रवार को महज 1.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। ये फिल्म 50 करोड़ के बजट में बनी है और इसकी पहले दिन की कमाई को देखकर लग रहा है कि ये अपनी आधी लागत भी मुश्किल से निकाल पाएगी। इस फिल्म में मृणाल ठाकुर लीड फीमेल हैं।
तमिल फिल्म ‘थडम’ की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है ‘गुमराह’
बता दें कि ‘गुमराह’ तमिल फिल्म ‘थडम’ की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। साथ ही इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर के अलावा रोनित रॉय ने भी अहम रोल निभाया है। वहीं, इस फिल्म में रोनित ने एसपी का किरदार प्ले किया है और मृणाल भी पुलिसवाली का रोल निभाती नजर आई।
फिल्म की कहानी
साथ ही फिल्म की कहानी की बात करें तो फिल्म की कहानी एक मर्डर को लेकर है, जिसमें आदित्य रॉय कपूर और उनका हमशक्ल को लेकर काफी ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलते हैं। साथ ही इस फिल्म का सेकेंड हाफ और क्लाइमेक्स भी बेहतर है।
आदित्य रॉय कपूर की लेटेस्ट रिलीज फिल्म है ‘गुमराह’
बता दें कि आदित्य रॉय कपूर की लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘गुमराह’ अपने ओपनिंग डे पर ही बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हो गई। हालांकि ‘पठान’ और ‘तू झूठी मैं मक्कार’ को छोड़कर इस साल अब तक इंडियन बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई तमाम बड़ी बजट की फिल्मों को बड़ी स्टार कास्ट होने के बावजूद मुंह की खानी पड़ी है। इन सबके बीच अजय देवगन की ‘भोला’ ने ही ठीक-ठाक कलेक्शन किया है।
(https://safeanimalshelter.com/)
संबंधित खबरें
कौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
48 mins agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
2 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
3 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
5 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
6 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
7 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
7 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
9 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
9 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines