हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गुम है किसी के प्यार में… फेम एक्ट्रेस का चेहरा सूजा, Ayesha Singh ने दिखाया, अब कैसी हालत?

Ayesha Singh Health: टीवी एक्ट्रेस आयशा सिंह अपनी हेल्थ को लेकर चर्चा में आ गई हैं। पिछले दिनों उनकी एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें एक्ट्रेस के चेहरे पर काफी सूजन थी। ये देखकर फैंस भी डर गए थे। अब आयशा ने अपनी हेल्थ पर अपडेट दिया है।

विज्ञापन
Ayesha Singh.

Ayesha Singh Health: टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में‘ की एक्ट्रेस आयशा सिंह (Ayesha Singh) की हालत ठीक नहीं है। पिछले दिनों एक्ट्रेस की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसने फैंस को चौंका दिया था। तस्वीर में एक्ट्रेस को पहचानना काफी मुश्किल था, क्योंकि उनके पूरे चेहरे पर सूजन थी। वहीं तस्वीर देखने के बाद उनके फैंस भी चौंक गए थे। अब एक्ट्रेस ने अपनी हेल्थ पर अपडेट दिया है। साथ ही बताया है कि वो अपनी इस हालत से काफी परेशान हो गई हैं। कई डॉक्टर को दिखा चुकीं लेकिन कोई समझ नहीं पा रहा कि अचानक उनके चेहरे पर आई इस सूजन की वजह क्या है?

किस वजह से आई सूजन?

आयशा सिंह ने कहा, ‘मैं अपनी हेल्थ को लेकर परेशान हो गई हूं। कोशिश कर रही हूं कि जल्द ही ठीक हो जाऊं और फिर से अपना काम शुरू करूं।’ एक्ट्रेस ने आगे बताया कि वो अपने परिवार के साथ थीं। उस दौरान उनके चेहरे पर अचानक सूजन आने लगी। जब उन्होंने डॉक्टर से जांच करवाई तो डॉक्टर भी पता नहीं लगा पाए कि उनके चेहरे पर सूजन किस वजह से आई है?

यह भी पढ़ें: Shahrukh Khan 24 घंटे से अस्पताल में भर्ती, मैनेजर ने बताया अब कैसी है तबियत और कब होंगे डिस्चार्ज?

विज्ञापन

समस्या का नहीं हुआ समाधान

उन्होंने आगे बताया, ‘मैं डॉक्टर को दिखा चुकी हूं लेकिन मेरी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। मेरे चेहरे का दर्द इतना ज्यादा बढ़ चुका है कि मुझसे बर्दाश्त नहीं हो रहा। यहां तक कि मैं किसी से बात करने के लिए अपना चेहरा तक नहीं खोल पा रही हूं।’ एक्ट्रेस ने आगे बताया, ‘मेरी समस्या ज्यादा बढ़ने लगी है, जिसकी वजह से मेरी फैमिली भी डरी हुई है। उन्हें लग रहा है कि कहीं मुझे कोई बड़ी समस्या तो नहीं हुई है क्योंकि सूजन काफी ज्यादा है।’

तीसरे डॉक्टर से किया संपर्क

एक्ट्रेस ने बताया कि वो अब तक दो डॉक्टर के पास इलाज के लिए जा चुकी हैं लेकिन कोई फायदा नहीं मिला। अब उन्होंने तीसरे डॉक्टर से संपर्क किया है। आयशा ने कहा, ‘मैंने तीसरे डॉक्टर को दिखाया है। डॉक्टर का कहना है कि ऐसा किसी तरह के इन्फेक्शन की वजह से हुआ है। हालांकि असली वजह का पता नहीं चल पा रहा है।’ एक्ट्रेस ने कहा कि समय के साथ मेरा दर्द बढ़ता जा रहा है। अब तो मुझे खुद याद नहीं कि मैं कब से ये बर्दाश्त कर रही हूं। फिलहाल जांच की रिपोर्ट आने में अभी 10 दिन लगेंगे।

विज्ञापन

इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने फैंस का आभार व्यक्त करते हुए कहा, ‘मुझे पता है कि स्टार के लिए उसका चेहरा सबसे ज्यादा जरूरी होता है। हालांकि डॉक्टर ने मुझे कहा है कि मैं जल्द ही ठीक हो जाऊंगी। मैं अपने दोस्तों और फैंस से मिल रहे प्यार के लिए उन्हें धन्यवाद देती हूं। उम्मीद करती हूं कि जल्द ही पर्दे पर लौटूंगी और आपको एंटरटेन कर सकूंगी।’

Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola