Happy Birthday Gulzar: मशहूर गीतकार गुलजार (Gulzar) किसी पहचान के मुहताज नहीं हैं। गुलजार की लिखी गजलों के दीवाने 18 साल की उम्र से लेकर 80 साल की उम्र तक में शामिल हैं। बताते चलें कि गुलजार 18 अगस्त, गुरुवार को अपना 88वां जन्मदिन सेलिब्रेट (Happy Birthday Gulzar) कर रहे हैं। इस खास दिन पर ‘गुलजार साहब’ को मनोरंजन जगत के सितारे समेत फैंस भी दिल खोलकर बधाइयां देते देखे जा रहे हैं। तो चलिए गुलजार के जन्मदिन पर उनके जरिए लिखे गए गजलों (Gulzar Ghazals) से मशहूर शेरों पर गौर फरमा लेते हैं-
- दिन कुछ ऐसे गुजारता है कोई,
जैसे एहसान उतारता है कोई।
आइना देख कर तसल्ली हुई,
हम को इस घर में जानता है कोई।। - यूं भी इक बार तो होता कि समुंदर बहता,
कोई एहसास तो दरिया की अना का होता।
आप के बाद हर घड़ी हम ने,
आप के साथ ही गुजारी है।। - आंखों से आंसुओं के मरासिम पुराने हैं,
मेहमां ये घर में आएं तो चुभता नहीं धुआं।। - खुली किताब के सफ्हे उलटते रहते हैं,
हवा चले न चले दिन पलटते रहते है।
शाम से आंख में नमी सी है,
आज फिर आप की कमी सी है।। - आ रही है जो चाप कदमों की,
खिल रहे हैं कहीं कंवल शायद।। - कितनी लम्बी खामोशी से गुजरा हूं,
उन से कितना कुछ कहने की कोशिश की।
कोई अटका हुआ है पल शायद,
वक्त में पड़ गया है बल शायद।। - वो उम्र कम कर रहा था मेरी,
मैं साल अपने बढ़ा रहा था।
कल का हर वाकिआ तुम्हारा था,
आज की दास्तां हमारी है।।
संबंधित खबरें
आयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
1 hr agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
2 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
3 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
6 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
6 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
7 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
9 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
10 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
11 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines