Gulshan Devaiah slams Vivek Agnihotri for ‘The Kashmir Files’: बॉलीवुड में ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द वैक्सीन वॉर’ जैसी फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर-प्रोड्यूसर विवेक अग्निहोत्री अक्सर बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स पर तंज कसते हुए नजर आते हैं। लेकिन इस बार विवेक पर ही किसी ने निशाना साधा डाला है। दरअसल लेटेस्ट सीरीज बैड कॉप के अभिनेता गुलशन देवैया ने एक इंटरव्यू में ‘द कश्मीर फाइल्स’ और विवेक अग्निहोत्री को लेकर काफी कुछ कहा है।
‘विवेक अग्निहोत्री ने किया शोषण’
सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक इंटरव्यू में देवैया ने कहा कि विवेक अग्निहोत्री मार्कटिंग करना बहुत अच्छे से जानते हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि विवेक के बहुत सारे चाहने वाले हैं जो उनकी फिल्मों और उनके द्वारा लिखी हुई कहानियों को बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। हालांकि उसमें बहुत सारी ऐसी चीजें भी हैं जो लोगों को पसंद नहीं आती हैं।
देवैया ने आगे बात करते हुए कहा कि विवेक अग्निहोत्री की काफी आलोचना भी की जाती है क्योंकि वो अपनी फिल्मों से विवाद खड़ा कर देते हैं। फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ का उदाहरण देते हुए गुलशन ने कहा कि विवेक ने इस फिल्म का प्रचार करते हुए लोगों का काफी शोषण किया है।
देवैया ने किस बात को किया क्रिटिसाइज?
गुलशन ने कहा कि विवेक ने फिल्म का प्रचार करने के लिए किसी के वास्तविक दर्द और पीड़ा का भी ख्याल नहीं रखा। उन्होंने उसका भी शोषण किया है। इस पर बात करते हुए उन्होंने कहा- ‘मुझे लगता है कि बेशक फिल्म में कश्मीरियों पंडितों के साथ हुए अत्याचार को ही दिखाया गया था लेकिन असल में विवेक ने उनकी वास्तविक भावनाओं का शोषण किया था। इसलिए मैं उस फिल्म की भी आलोचना करता हूं।’
यह भी पढ़ें: दो शादी में फेल हो चुके अनुराग कश्यप की इस ‘शख्स’ के साथ रही सबसे लंबी रिलेशनशिप, नाम सुन सब हैरान!
सुपरहिट रही थी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’
आपको बता दें साल 2022 में फिल्म द कश्मीर फाइल्स काफी विवादों से भरी थी। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने काफी कमाल किया था। फिल्म ने करोड़ों में कमाई की थी। ये फिल्म साल 1990 में कश्मीरी पंडितों के नरसंहार और पलायन की दर्दनाक सच्ची कहानी पर बेस्ड थी। इस फिल्म में अनुपम खेल, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार और मिथुन चक्रवर्ती मुख्य किरदारों में नजर आए थे। इस फिल्म ने कई अवॉर्ड्स को भी अपने नाम किया था।
संबंधित खबरें
इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
45 mins agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
1 hr agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
2 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
3 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
5 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
6 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
7 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
8 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
9 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines