Sunita Rajwar In Gullak 4: सोनी लिव की वेब सीरीज ‘गुल्लक 4‘ भले ही आकर जा चुकी हो लेकिन दर्शकों के दिल और दिमाग पर ये अब तक छाई हुई है। इस सीरीज के पहले तीन सीजन को दर्शकों ने काफी प्यार दिया था। वहीं अब चौथा सीजन भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है। सीरीज में एक किरदार है बिट्टू की मम्मी का जिसे सुनीता राजवार ने निभाया है। जी हां, वहीं ‘पंचायत’ वाली क्रांति देवी जो ‘गुल्लक’ में बिट्टू की मम्मी बनकर पॉपुलैरिटी बटोर चुकी हैं। उनके इस किरदार को दर्शकों ने काफी सराहा था। लेकिन क्या आपको पता है कि जिस किरदार को दर्शकों ने इतना पसंद किया खुद सुनीता राजवार उस किरदार को लेकर काफी कन्फ्यूज थीं? इस बात का हाल ही में उन्होंने खुद किया है।
अपने किरदार पर थी कन्फ्यूज
सुनीता राजवार का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस क्लिप में एक्ट्रेस अपने किरदार पर बात करते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में सुनीता कहती हैं, ‘जब तक मैंने गुल्लक का पहला सीजन किया था, उस वक्त मुझे अपना किरदार समझ नहीं आ रहा था। मैंने सिर्फ उतना किया जितना कि मुझे मेरे राइटर और डायरेक्टर्स ने बताया था। मैं कन्फ्यूज होती थी कि दो बातें खुद ही क्यों हर रही हूं?’
अपने किरदार पर बात करते हुए सुनीता राजवार ने कहा, ‘मेरा एक किरदार है, जिसमें मैं यानी शांति देवी कहती है कि अरे मैंने व्हाट्सएप किया तो था आपको। देखा नहीं आपने? इस पर अमन की मम्मी कहती हैं कि नहीं हम नहीं देखते हैं। इतना टाइम नहीं होता न मेरे पास। कुछ लोग होते हैं जो खाली बैठे रहते हैं। बस यही करते रहते हैं। इस पर मैं कहती हूं कि टाइम तो मेरे पास भी नहीं है। मैं क्या कह रही थी और क्या मतलब था मुझे समझ नहीं आ रहा था।’
यह भी पढ़ें: OTT Upcoming Release: Kota Factory से Aranmanai तक, OTT पर रिलीज हो रहीं धमाकेदार फिल्में-सीरीज
कॉमेडी और ग्रे शेड में है फर्क
एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘कॉमेडी और ग्रे शेड के बीच में एक पतली लाइन होती है।’ इसका मतलब समझाते हुए वो कहती हैं कि ‘जब आप मासूम होते हैं और आपको नहीं पता होता कि आपकी बात से सामने वाले का क्या रिएक्शन होगा? आपका इरादा सामने वाले को हर्ट करना नहीं होता है। इसे कॉमेडी कहते हैं। वहीं अगर आप जानबूझकर किसी को हर्ट करने के लिए कुछ कहते हो तो वो ग्रे शेड में आता है। ये निगेटिव किरदार हो सकता है।
गुल्लक 5 पर क्या है अपडेट?
गौरतलब है कि वेब सीरीज ‘गुल्लक’ के अब तक चार सीजन आ चुके हैं। मिश्रा परिवार की कहानी को फैंस ने काफी प्यार दिया था। वहीं अब लोग ‘गुल्लक’ के अगले सीजन की अपडेट को लेकर एक्साइटेड हैं। वैसे आपको बता दें कि गुल्लक के पांचवे सीजन पर बात करते हुए एक्ट्रेस गीतांजलि कुलकर्णी ने कहा था कि अगर सीरीज को ज्यादा पसंद किया जाएगा तो इसका नया सीजन आपा कंफर्म है।
संबंधित खबरें
'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
45 mins ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
1 hr ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
2 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
18 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
21 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
22 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
23 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
23 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
23 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines