Gullak 4: एक जैसी वेब सीरीज जो दर्शकों के दिलों-दिमाग में रम जाए। जी हां, कुछ ऐसा ही किया है ‘गुल्लक’ ने। इस सीरीज के चार सीजन आ चुके हैं, जिन्होंने दर्शकों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई है। अब भई अगर बात गुल्लक की हो रही है, तो ‘बिट्टू की मम्मी’ और ‘मिश्रा फैमिली’ के किस्सों पर चर्चा ना हो ये तो नहीं हो सकता। अगर आपने इस सीरीज को देखा है, तो आपको ये तो पता ही होगा कि ‘बिट्टू की मम्मी’ को ‘मिश्रा फैमिली’ में बहुत दिलचस्पी है। अब ऐसे में सवाल ये है कि आखिर ऐसा क्या है, जो ‘बिट्टू की मम्मी’, ‘मिश्रा फैमिली’ में इतनी इंटरेस्टेड है? अगर आप भी जानना चाहते हैं, तो आइए आपको बताते हैं…
गीतांजलि कुलकर्णी ने दिया ये जवाब
दरअसल, एक पॉडकास्ट के दौरान जब गीतांजलि कुलकर्णी से पूछा गया कि ‘बिट्टू की मम्मी’ को ‘मिश्रा फैमिली’ में इतना इंटरेस्ट क्यों है? तो शांति मिश्रा इस पर बेहद गजब का जवाब देती हैं। जी हां, इस सवाल का जवाब देते हुए पहले शांति खूब हंसती हैं। फिर वो कहती हैं कि क्या होता है ना कि इट्स लव-हेट रिलेशनशिप। अगर वो होगा तो फिर भी तकलीफ होगी और नहीं होगा तो भी तकलीफ होगी। मुझे लगता है कि ऐसे लोग हमेशा आपकी लाइफ में होते हैं, जो प्यार भी करते हैं और परेशान भी करते हैं, तो वैसी है ‘बिट्टू की मम्मी’।
वो मेरी जूनियर थी- गीतांजलि
हां, इसके अलावा ये भी है कि सुनीता बहुत डियर फ्रेंड हैं, वो एनएसडी में मेरी जूनियर थी। हमारी दोस्ती तभी भी थी और अभी भी है। गीतांजलि ने आगे कहा कि जब हम सेट पर होते हैं, तो हम खूब बातें करते हैं और अभी को कान्स जाकर आई, तो मैं उसके लिए बहुत खुश हूं और मुझे उस पर बहुत गर्व है। इसके अलावा शांति मिश्रा अपने फेवरेट डायलॉग के बारे में भी बताते हैं।
सीरीज में शांति मिश्रा के डायलॉग
जी हां, इस बारे में बात करते हुए वो कहती हैं कि अगर शांति मिश्रा के डायलॉग की बात करें तो शांति मिश्रा जब कहती हैं कि इतने बड़े हो गए अभी भी अपनी चड्ढियां धोना नहीं सीखा। इसके अलावा जब वो कहती हैं कि हम तहरी बना रहे हैं किसी को खाना है तो बता दो। मुझे ये बहुत पसंद है। एक और डायलॉग के बारे में कहती हैं कि अच्छा अपनी शादी को 25 साल हो गए, तो वो कहती हैं कि शादी का तो पता नहीं, लेकिन दहेज को जरूर हो गए। इस सीजन के एक डायलॉग के बारे में वो कहती हैं कि इस सीजन में भी एक ऐसा डायलॉग है और वो है कि ये आधा सरिया किसलिए लाया है? तो वो कहती हैं कि इसमें नावे में फंसाकर तुम्हारे पापा हेलीकॉप्टर का पंखा बनेंगे।
यह भी पढ़ें- Very Parivarik का वो सीन, जिसने कराया सीरीज की बहू का Moye-Moye, TVF के वीकली शो की ये क्लिप देखी?
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, आरोपी ने मांगी करोड़ों की रंगदारी
8 mins ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
15 mins ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
1 hr ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
2 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
3 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
19 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
22 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
23 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines