Gullak 4: अगर आपने ‘पंचायत’ का तीसरा सीजन देख लिया है और कुछ नया कंटेंट तलाश रहे हैं तो तैयार हो जाइए ‘गुल्लक 4’ के लिए। TVF की ये सीरीज जल्द ही OTT प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर दस्तक दे रही है। एक बार फिर मिश्रा परिवार आपको एंटरटेन करने के लिए तैयार है। दिलचस्प बात ये है कि ‘गुल्लक 4’ में इस बार कुछ नए चेहरे नजर आने वाले हैं, जिनमें से एक हैं टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हेली शाह जो इस वेब सीरीज के जरिए अपना OTT डेब्यू करने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीरीज में मिश्रा परिवार के छोटे बेटे अमन मिश्रा के साथ हेली शाह का लव-अफेयर दिखाया जा सकता है।
गुल्लक 4 की कहानी होगी और मजेदार
पिछले दिनों ‘गुल्लक 4’ का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे काफी लोगों ने पसंद किया। ट्रेलर रिलीज के साथ ही आगे की स्टोरी की हिंट भी दी गई है। इस बार कहानी में एक ओर अमन मिश्रा की लव लाइफ पर फोकस किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर उसके पेरेंट्स के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक दिखाई जाएगी। वहीं टीवी एक्ट्रेस हेली शाह की एंट्री के बाद ‘गुल्लक 4’ की कहानी और भी ज्यादा मजेदार होने वाली है।
पहले तीन सीजन को लोगों ने किया बेहद पसंद
बता दें कि ‘गुल्लक’ के अब तक तीन सीजन रिलीज हो चुके हैं। तीनों ही सीजन को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। वहीं तीसरे सीजन की कहानी मिश्रा परिवार के हेड संतोष मिश्रा पर खत्म हुई थी, जहां उन्हें हार्ट अटैक आया था। ऐसी मुश्किल घड़ी में दिखाया जाता है कि पापा की तबीयत खराब होने के बाद दोनों बेटे अन्नू मिश्रा और अमन मिश्रा काफी परेशान हो जाते हैं। यहीं पर सीरीज खत्म हो जाती है। अब फैंस इसके आगे की कहानी देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
हर्ष मायर ने शेयर की दिलचस्प कहानी
हाल ही में ‘गुल्लक’ में अमन मिश्रा का किरदार निभाने वाले एक्टर हर्ष मायर ने इस शो से जुड़ी कई दिलचस्प बातें शेयर की थीं। उन्होंने बताया था कि शो में उनका किरदार टीनएज लड़के का है, जबकि असल जिंदगी में काफी अलग हैं। उन्होंने बताया था कि शो में जिस घर को मिश्रा परिवार का घर दिखाया गया है, वो काफी छोटा है। चौथे सीजन की शूटिंग के दौरान मेकर्स उस लोकेशन को बदलना चाहते थे लेकिन फिर ख्याल आया कि गुल्लक की कहानी इसी घर से जुड़ी हुई है। अगर घर बदला तो सारे इमोशन बदल जाएंगे। बता दें कि ‘गुल्लक 4’ 7 जून को सोनी लिव पर स्ट्रीम को रही है।
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
50 mins agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
2 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
2 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines