‘खतरों के खिलाड़ी का सीजन 15’ इन दिनों खूब चर्चाओं में है। बनिजय एशिया के हाथ पीछे खींचने के बाद ये रियलिटी शो आएगा भी या नहीं? अभी तक ये भी कन्फर्म नहीं हुआ है। अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित शेट्टी का ये शो कलर्स की जगह सोनी चैनल पर शिफ्ट हो सकता है। जिस तरह से इस शो के लिए बड़े-बड़े सेलेब्स को अप्रोच किया गया है, उसके बाद तो यही लगता है कि चाहे जो हो जाए, शो तो आकर ही रहेगा।
गुल्की जोशी ने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ को लेकर किया खुलासा
वहीं, अब पॉपुलर एक्ट्रेस गुल्की जोशी ने इस शो को लेकर चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने रिवील किया है कि क्या उन्हें वाकई इस शो के लिए अप्रोच किया गया था? या फिर ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 15’ में उनकी एंट्री की खबर झूठी है? ETimes को दिए एक इंटरव्यू में इस स्टंट बेस्ड शो को लेकर चुप्पी तोड़ी है। अब एक्ट्रेस ने क्या खुलासा किया है? चलिए जानते हैं।
मेकर्स ने किया था गुल्की जोशी को अप्रोच?
गुल्की जोशी ने शो को लेकर कहा, ‘हां, मैं बहुत इच्छुक थी और इसके लिए मुझे सिर्फ एक बार अप्रोच किया गया था, सिर्फ ये पूछने के लिए कि मैं इसमें इंटरेस्टेड हूं या नहीं। उसके बाद कोई और बातचीत नहीं हुई, लेकिन मैं सिर्फ खबरें ही देख रही थी, इसलिए मैं इस बात को लेकर कंफ्यूज थी कि क्या ये सच है या रूमर है? मैं शो कर रही हूं या नहीं? क्योंकि मेरी उनसे सिर्फ एक ही बात हुई थी और उसके बाद कोई अपडेट नहीं आया।’
यह भी पढ़ें: इंडिया की इस हार पर Hania Aamir ने मनाया जश्न, पाकिस्तानी एक्ट्रेस का पोस्ट वायरल
अपनी एंट्री पर खुद कंफ्यूज हैं गुल्की जोशी
गुल्की जोशी ने शो के कैंसिल होने की खबरों पर रिएक्ट करते हुए आगे कहा, ‘शायद यही वजह है कि उन्होंने मुझसे दोबारा बात नहीं की। मैं वाकई उम्मीद करती हूं कि इसे खत्म नहीं किया जाएगा और मैं सच में इसे करना चाहती हूं। मैं इसका बेसब्री से इंतजार कर रही थी। यही वजह है कि मैंने पहले इस कंफर्म नहीं किया या इस पर रिएक्ट नहीं किया।
संबंधित खबरें
बिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
1 hr agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
19 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
21 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
22 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
22 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines