पॉपुलर एक्ट्रेस गुल्की जोशी ने हाल ही में खुलासा किया है कि उन्हें रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 15’ के लिए अप्रोच किया गया है। एक्ट्रेस ने रिवील किया कि उनकी एक ही बार मेकर्स से बातचीत हुई थी, जिसमें उनसे पूछा गया था कि क्या वो ये शो करने में इंटरेस्टेड हैं। एक्ट्रेस ने इस ऑफर को हां तक कह दिया, जिसके बाद अभी तक उनकी मेकर्स से कोई बातचीत नहीं हुई। वहीं, अब गुल्की जोशी ने रिवील किया है कि वो ‘बिग बॉस’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ में से किसे चुनेंगी?
‘बिग बॉस’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ में क्या होगी गुल्की की चॉइस?
गुल्की जोशी ने रिवील किया कि अगर उनसे पूछा जाए तो वो ‘बिग बॉस’ के ऊपर ‘खतरों के खिलाड़ी’ को चुनेंगी। एक्ट्रेस ने बताया कि ‘बिग बॉस’ के कॉन्सेप्ट में उनका इंटरेस्ट नहीं है और वो स्टंट बेस्ड रियलिटी शो, खतरों के खिलाड़ी करना पसंद करेंगी। गुल्की ने कहा, ‘मैं वैसे भी एक बहुत ही प्राइवेट इंसान हूं। मैं चाहती हूं कि लोग गेट रेडी विद मी की जगह मेरे किए हुए किरदारों के बारे में जानें।’
बेहद प्राइवेट इंसान हैं गुल्की जोशी
गुल्की जोशी ने आगे कहा, ‘मैं नहीं चाहती कि लोग जानें कि मैंने कौन सी ब्रा पहनी है। मैं चाहती हूं कि लोग जानें कि मैं कितनी आसानी या अच्छे से किसी किरदार में ढल जाती हूं और उसे रियल बना देती हूं। मैं नहीं चाहती कि लोग मेरे बारे में सब कुछ जानें। मैं नहीं चाहती कि जब मैं परेशान या अकेली होती हूं, तो मैं क्या करती हूं, लोगों को पता चले। मैं उन्हें इसके बारे में बताउंगी, लेकिन ये मेरी चॉइस है। मैं नहीं चाहती कि सभी को पता चले कि मैं कहां जा रही हूं? क्या खा रही हूं? या किस शेड की लिपस्टिक लगा रही हूं? नहीं, मैं ऐसा नहीं चाहती। अगर मुझे कोई चॉइस मिले, तो मैं ‘बिग बॉस’ की जगह ‘खतरों के खिलाड़ी’ करूंगी।’
यह भी पढ़ें: क्या Khatron Ke Khiladi 15 के लिए Gulki Joshi को किया गया अप्रोच? क्यों बोलीं एक्ट्रेस- मैं कंफ्यूज हूं’?
‘खतरों के खिलाड़ी’ चुनने का कारण आया सामने
एक्ट्रेस ने आगे अपने इस फैसले के पीछे का कारण रिवील करते हुए कहा, ‘खतरों के खिलाड़ी में करने के लिए कुछ है। इसमें डर है, फन है, और आपको रेंगने वालों के बीच सर्वाइव करना है। आपको ऊंचाइयों से कूदना है। ये मुझे चैलेंज करता है, मुझे एक्साइट करता है, इससे मुझे लगता है ‘ओह, ये मुश्किल है, चलो इसे करते हैं।’
संबंधित खबरें
बिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
1 hr agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
19 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
21 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
22 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
22 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines